8 अक्तूबर | आज का इतिहास
हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।
8 अक्तूबर को जन्मीं हस्तियां
• 1844 : प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता बदरुद्दीन तैयब
• 1926 : बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार
8 अक्तूबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि
• 1936 : प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद
• 1979 : संपूर्ण क्रांति के प्रणेता जयप्रकाश नारायण
• 1990 : भारतीय नेता, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी कमलापति त्रिपाठी
8 अक्तूबर के उत्सव और दिवस
• वन्यजीव सप्ताह (2 अक्तूबर से 8 अक्तूबर)
• भारतीय वायु सेना दिवस
• विश्व वयोवृद्ध दिवस
थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं
• 1932 : भारतीय वायुसेना का गठन।
• 1996 : ओटावा में आयोजित सम्मेलन में बारूदी सुरंगों पर प्रतिबंध लगाने पर 50 देशों की सहमति।
• 1998 : भारत बना ‘फ़्लाइट सेफ़्टी फ़ाउंडेशन’ का सदस्य।
• 2000 : वोजोस्लाव कोस्तुनिका यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति बने
• 2001 : इटली के मिलान हवाई अड्डे पर दो विमानों के टकराने पर लगी आग में 114 लोगों की मौत।
• 2002 : पाकिस्तान ने शाहीन मिसाइल का पुन: परीक्षण किया।
• 2003 : टोक्यो में आयोजित मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मिस वेनेजुएला गोजेदोर एजुआ का ख़िताब पर कब्ज़ा।
• 2003 : ईरान की शिरीन इबादी को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
• 2004 : भारतीय गेहूं पर मौनसेंटो का पेटेंट रद्द।
• 2007 : बांग्लादेश के पूर्व गृहमंत्री मोहम्मद नसीम को 13 साल क़ैद की सज़ा।
… तो ये हैं आठ अक्तूबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.
