इतिहास के पन्नों में 2 सितंबर | 2 September in History
हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।
2 सितंबर को जन्मी हस्तियां
- 1885- केरल के समाज सुधारक टी के माधवन।
- 1941- प्रसिद्ध अभिनेत्री साधना।
- 1984- मॉडल और एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी।
- 1971- अभिनेता पवन कल्याण।
- 1988- क्रिकेटर ईशांत शर्मा।
2 सितंबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि
- 1976- मराठी भाषा के साहित्यकार विष्णु सखाराम खांडेकर।
- 2000- मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन।
थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं
- 1715- फ्रांस के राजा लुई चौदहवें की मौत, 72 साल तक रहे शासक।
- 1798- अंग्रज़ों ने हैदराबाद के निजाम के साथ किया समझौता।
- 1806- भूस्खलन के कारण स्विटजरलैंड का एक पूरा शहर बर्बाद।
- 1930- यूरोप से अमेरिका के लिए बिना कहीं रुके पहली बार एक विमान ने भरी उड़ान।
- 1946- पंडित जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन।
- 1969- बैंकिंग की दुनिया में एटीएम का आगमन।
- 1970- नासा ने चांद पर जाने के लिए अपने दो अपोलो मिशन किए कैंसिल।
- 1992- निकारगुआ में भूकंप, 116 लोगों की मौत।
- 1999- भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।
- 2007- अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।
… तो ये हैं वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED INDIA.