आज का इतिहास | Aaj ka itihas | Today in History | Today’s History | 4 सितंबर का इतिहास | 4rth September in History
हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में 4 सितंबर की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।
4 सितंबर को जन्मीं हस्तियां
• 1825- बुद्धिजीवी और शिक्षाशास्त्री दादा भाई नौरोजी।
• 1880- स्वतंत्रता सेनानी और लेखक भूपेंद्रनाथ दत्त।
• 1895- साहित्यकार सियारामशरण गुप्त।
• 1906- प्रसिद्ध आलोचक नंददुलारे वाजपेयी।
• 1941- राजनेता सुशील कुमार शिंदे।
• 1949- अमेरिकन गोल्फर टॉम वाटसन।
• 1952- एक्टर ऋषि कपूर।
• 1962- क्रिकेटर किरण मोरे।
• 1977- अमेरिकी रेसलर किआ स्टीवंस।
4 सितंबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि
• 1912- साहित्यकार मोहनलाल विष्णु पांडया।
• 1969- उत्तरी वियतनाम के राष्ट्रपति और राष्ट्रपिता हो ची मिन्ह।
• 1986- अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी हांक ग्रीनबर्ग।
• 2006- ऑस्ट्रेलियाई होस्ट स्टीव इरविन।
थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं
• 1596- जापान के दक्षिणी द्वीप क्युशू पर सुनामी, लगभग एक हजार लोगों की मौत।
• 1781- लॉस एंजिल्स की स्थापना।
• 1888- गांधीजी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा की शुरुआत की।
• 1946- भारत में अंतरिम सरकार का गठन।
• 1972- अमेरिकी तैराक मार्क स्पिट्ज ने अपना सातवां गोल्ड मेडल हासिल किया।
• 1985- 73 साल बाद समुद्र में डूबे जहाज टाइटेनिक की तस्वीर सामने आई।
• 1998- सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल के लिए लैरी पेज और सर्जी ब्रिन ने आवेदन किया।
• 2005- नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार।
• 2009- गुजरात हाईकोर्ट ने जसवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी किताब से प्रतिबंध हटाया।
• 2012- भारत के लिए पहला पैरालंपिक पदक गिरीश एस नगराजैगौड़ा ने ऊंची कूद में हासिल किया।
… तो ये हैं वो चंद घटनाएं जिन्होंने चार सितंबर के इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED INDIA.