Today History | जब डिस्कवरी ने भरी पहली उड़ान।

इतिहास के पन्नों में 30 अगस्त | 30th August Hits

हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं। साथ ही आपको बता दें कि आज लघु उद्योग दिवस भी है।

30 अगस्त को जन्मी हस्तियां

  • 1559- मुगल वंश शासक जहांगीर ‘सलीम’।
  • 1888- अमर शहीद कनाइल दत्त।
  • 1895- पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सरदार हुकम सिंह।
  • 1903- प्रसिद्ध साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा।
  • 1923- गीतकार शैलेंद्र।

30 अगस्त को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि

  • 1952- आरबीआई के पहले गवर्नर ओसबोर्न स्मिथ।
  • 1976- साहित्यकार जी पी श्रीवास्तव।
  • 2008- उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला।
  • 2014- इतिहासकार बिपिन चंद्र।

थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं

  • 1574- गुरु रामदास सिखों के चौथे गुरु बने।
  • 1659- दाराशिकोह को फांसी।
  • 1806- न्यूयॉर्क के दूसरे समाचार पत्र डेली एडवर्टाइजर का आखिरी बार प्रकाशन।
  • 1836- मेलबर्न शहर की स्थापना।
  • 1836- ह्यूस्टन, टैक्सास शहर की स्थापना।
  • 1928- भारत में द इंडिपेन्डेंस ऑफ इंडिया लीग की स्थापना।
  • 1951- फिलीपींस और अमेरिका द्वारा रक्षा संधि पर हस्ताक्षर।
  • 1984- अंतरिक्ष यान डिस्कवरी ने भरी पहली उड़ान।
  • 2003- सपा नेता मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के सीएम बने।
  •  2013- भारत के पहले रक्षा उपग्रह जीसैट-7 का प्रक्षेपण।

तो ये हैं वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *