हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।
7 अगस्त को जन्मी हस्तियां
- 1905 – मशहूर कॉमेडियन केश्टो मुखर्जी
- 1925 – वैज्ञानिक एम स्वामिनाथन
- 1955- गायक सुरेश वाडेकर
- 1702- मुगल सम्राट मुहम्मद शाह।
7 अगस्त को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि
- 1941-महान लेखक, कवि और दार्शनिक रविंद्रनाथ टैगोर।
- 2018- तमिलनाडु के पूर्व सीएम करुणानिधि।
थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं
- 1985 – गीत श्रीराम सेठी ने विश्व ऐमेटर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया के बॉब मार्शल को हराकर खिताबी जीत हासिल की थी।
- 1606- शेक्सपियर के नाटक मैक्बेथ का पहली बार मंचन किया गया।
- 1753 – ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना की गई।
- 1905 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया गया।
- 1944 – 51 फीट लंबी, 8 फीट ऊंची और पांच टन वजन की एक विशाल मशीन का निर्माण किया गया, जिसे पहले कैलकुलेटर का नाम दिया गया।
- 1960- आइवरी कोस्ट स्वतंत्र हुआ।
- 1914- रुस ने पूर्वी परुसिया पर हमला किया।
- 1990 – अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड शुरू किया।
- 1998 – केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमला हुआ जिसमें 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
.. तो ये हैं वो कुछ घटनाएं जो सात अगस्त को घटीं और इतिहास का हिस्सा बनीं। आगे भी Unbiased India आपको इतिहास के पन्नों में दर्ज घटनाओं से रुबरु कराता रहेगा।