भारत ने दी खुली छूट तो चीन के फाइटरजेट ने भरी उड़ान

  1. भारत ने दी खुली छूट तो चीन के फाइटरजेट भी दिखे
    चीनी सैनिकों से झड़प में 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद देश की सरकार ने ग्राउंड जीरो पर सेना को हालात के मुताबिक कोई भी कार्रवाई करने की खुली छूट दे दी है। इसके बाद लद्दाख में सीमा के आसपास चीनी फाइटरजेट की गतिविधि में तेजी आ गई है।
  2. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रुस रवाना
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रुस के लिए रवाना हो गए हैं। वह रूस की विक्ट्री डे परेड के 75 साल पूरा होने पर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में चीन के प्रतिनिधि भी ​होंगे लेकिन राजनाथ सिंह उनसे मुलाकात नहीं करेंगे।
  3. जगन्नाथपुरी रथ यात्रा पर लगी रोक हटाने के लिए 11 बजे सुनवाई
    जगन्नाथपुरी में 23 जून को होने वाली रथयात्रा पर लगी रोक को हटाने के लिए रिव्यू पिटिशन पर उच्चतम न्यायालय में आज सुबह 11 बजे सुनवाई होगी। न्यायालय ने रथयात्रा पर 18 जून को रोक लगा दी थी।
  4. देश में 24 घंटे में कोरोना से 445 लोगों की मौत
    देश में 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 14,821 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 445 लोगों की मौत हुई है। इस तरह देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 4 लाख 25 हजार 228 पहुंच गई है, जबकि कुल 13,699 लोगों की जान जा चुकी है।
  5. दिल्ली में आतंकियों के घुसने की सूचना पर अलर्ट
    खूफिया एंजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है कि दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के चार से पांच आतंकी घुस आए हैं। इसके बाद से दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
  6. तबलीगी जमात सरकार के खिलाफ न्यायालय में
    तबलीगी जमात की गतिविधियों में शामिल होकर कोरोना को लेकर जारी सरकारी दिशा—निर्देश के उल्लंघन पर गृह मंत्रालय ने 35 देशों के 3500 नागरिकों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। इस फैसले के खिलाफ तबलीगी जमात से जुड़े विदेशी नागरिकों ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।
  7. कई राज्यों ने कांवड़ यात्रा निरस्त की
    Covid-19 से बचने के लिए इस बार कई राज्यों ने कांवड़ यात्रा निरस्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा के मुख्यमंत्री की सहमति बन गई है।
  8. नोएडा का एक मेट्रो स्टेशन ट्रांसजेंडर को समर्पित
    नोएडा मेट्रो (NMRC) का सेक्टर-50 स्टेशन ट्रांसजेंडर समुदाय को समर्पित रहेगा। नोएडा अथाॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी के अनुसार, मेट्रो स्टेशन पर टिकट काउंटर, हाउस कीपिंग सर्विस में भी ट्रांसजेंडर्स की ही भर्ती की जाएगी।
  9. जेपी नड्डा ने कहा, मोदी देवताओं के भी देवता
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चीनी आक्रमण के आगे घुटने टेक देने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘नरेंद्र मोदी असल में ‘सरेंडर’ मोदी हैं।’ लेकिन स्पेलिंग में गलती के कारण वह ‘सुरेंदर’ हो गया। इस पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी वाकई सुरेंद्र हैं। वह सिर्फ इंसानों के नेता नहीं हैं, बल्कि सुरों यानी देवताओं के भी देवता हैं।
  10. रतन टाटा की अपील, आनलाइन नफरत न फैलाएं
    जाने—माने उद्योगपति रतन टाटा ने ऑनलाइन घृणा और धमकाने को रोकने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इसके बजाय एक दूसरे का समर्थन करना चाहिये क्योंकि यह सभी के लिये ‘चुनौतियों से भरा साल’ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *