राम जन्मभूमि के बाद अब कृष्ण जन्म भूमि पर रार | TOP TEN news

  1. अयोध्या में राम जन्मभूमि के बाद अब मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि का मामला पहुंचा कोर्ट, शाही ईदगाह मस्जिद को जन्मभूमि परिसर से हटाने की मांग।
  2. कृषि बिल पर ट्विट करना कंगना को पड़ा महंगा, कर्नाटक के तुमकुर में कंगना के खिलाफ केस दर्ज, किसानों के अपमान का आरोप।
  3. एनसीबी से पूछताछ में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का बड़ा कुबूलनामा, विवादित व्हाट्सअप चैट का हिस्सा होने की बात स्वीकारी पर ड्रग्स लेने के सवाल पर रहीं ख़ामोश।
  4. बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन पर एनसीबी का कसा शिकंजा, धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व निर्माता क्षितिज प्रसाद गिरफ्तार, ड्रग डीलर से ड्रग लेने का आरोप, कई घंटे की पूछताछ के बाद अरेस्ट।
  5. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा— नहीं होगा पानी की निजीकरण, 24 घंटे होगी साफ पानी की सप्लाई, सरकार की तरफ से निगरानी के लिए नियुक्त किए गए कंसलटेंट।
  6. यूपी में जवानों के डिमोशन पर सख्त हुई योगी सरकार,900 जवानों के प्रमोशन के आदेश जारी, प्रमोशन न देने वाले अधिकारी के खिलाफ एक्शन का आदेश।
  7. आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपरकिंग्स की लगातार दूसरी हार पर सहवाग ने उड़ाया मज़ाक, बोले- अगले मैच से ग्लूकोज़ चढ़वा कर उतरना पड़ेगा CSK को।
  8. FSSAI ने ग्राहकों के हित में लिया अहम फैसला, मिठाई विक्रेताओं को बतानी होगी खुले में बिक रही मिठाई की एक्सपायरी डेट, एक अक्टूबर से लागू होगा नया नियम।
  9. श्रम सुधार संहिता से जुड़े तीन विधेयकों का विरोध जारी, वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- चाय वाले प्रधानमंत्री को मजदूरों का दर्द समझना चाहिए।
  10. कृषि बिल को लेकर राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील, बोले- किसानों की मांग जायज, देश की आवाज़ सुनें पीएम मोदी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *