देश के 80 करोड़ लोगों को मिलेगा मुफ्त राशन : मोदी

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित करते हुए कोरोना संकट पर बात की। उन्होंने कहा कि अनलॉक-वन के बाद से सामाजिक व्यवहार में लापरवाही बरती जा रही है जो सही नहीं है। उन्होंने नवंबर तक पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मुहैया कराने की घोषणा की।
  2. देश में टिकटॉक सहित 59 चीनी एप्स को प्रतिबंधित किए जाने पर चीन ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों का हवाला दिया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम इससे चिंतित हैं और स्थिति का आकलन कर रहे हैं।
  3. भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्विटर पर लिखा कि सोशल मीडिया में चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगाने के बाद सरकार को हमारे सशस्त्र बलों को जोखिम में डालने से पहले एस-400 में चीनी सॉफ्टवेयर और एप्स की जांच करनी चाहिए।
  4. भारत के साथ सीमा विवाद के बाद सत्तारूढ़ नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी का आपसी घमासान काफी बढ़ गया है। पार्टी की स्थायी समिति की बैठक में पार्टी सह अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पीएम केपी ओली से इस्तीफे की मांग की है। उन पर आरोप लगाया कि भारत के साथ सीमा विवाद पर बातचीत करने में विफल रहे।
  5. पश्चिम बंगाल सरकार ने गृह मंत्रालय से कोलकाता में जरूरी चीजों की आपूर्ति के लिए मेट्रो चलाने की अनुमति मांगी है। मंगलवार को इसके लिए राज्य के चीफ सेक्रेटरी राजीव सिन्हा ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखा। साथ ही मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में गरीबों को ‘मुफ्त राशन’ देने की योजन को जून 2021 तक आगे बढ़ा दिया है।
  6. उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पतंजलि द्वारा लांच की गई कोरोनिल दवा के मामले में केंद्र सरकार के असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल को नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई एक जुलाई को होगी।
  7. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि एक जुलाई से शुरू हो रहे अनलॉक-2 में केंद्र द्वारा दिए गए सभी प्रावधान लागू किए जाएंगे। प्रावधानों के अनुरूप ही सभी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
  8. महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी कार्यों में आधिकारिक भाषा के रूप में मराठी के उपयोग की अधिसूचना जारी की है। जो कर्मचारी इसका पालन नहीं करेंगे उनके वेतन वृद्धि को एक साल के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। यह निर्णय मंत्रालय, मंडल कार्यालय, निगम कार्यालय जैसे सभी स्थानों पर लागू होगा।
  9. फसलों के लिए खतरा बनीं टिडि्डयों के खात्मा के लिए अब जमीन के साथ ही आसमान से भी हमला किया जाएगा। इसके लिए हेलिकॉप्टर का उपयोग होगा।
  10. भारतीय मूल की अमेरिकी मेधा राज को अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बिडेन के चुनाव कैम्पेन में डिजिटल प्रचार प्रमुख बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *