9 अगस्त 2020| आज की 10 बड़ी खबरें
- बसपा प्रमुख मायावती ने यूपी में खेला ब्राह्मण कार्ड। कहा, सरकार बनने पर ब्राह्मण समाज की आस्था के प्रतीक परशुराम के नाम पर खोलेंगे अस्पताल।
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा संबंधी 101 से अधिक वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध की घोषणा की। यह कदम मेक इन इंडिया और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक बड़ा कदम है।
- आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक होटल में लगी भीषण आग। अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत।
- राजस्थान के जोधपुर में 11 पाकिस्तानी शरणार्थियों के मिले शव से हड़कंप। मौके से बरामद हुआ सुसाइड नोट, पर वजह साफ नहीं।
- जम्मू-कश्मीर में भाजपा कार्यकर्ता अब्दुल हमीद नजर को गोली मारी। कश्मीर में अब तक कई रानीतिक कार्यकर्ताओं की हो चुकी है हत्या।
- राजस्थान में 14 अगस्त से शुरू होगा विधानसभा सत्र। फ्लोर टेस्ट खातिर स्थिति मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायकों से की सहयोग की भावुक अपील।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर से छेड़छाड़ करने पर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी पर इंदौर में केस दर्ज। जीतू पर राम मंदिर भूमि पूजन के दौरान की एक फर्जी तस्वीर ट्वीट करने का है आरोप।
- नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने फिर किया नेपाल में असली अयोध्या होने का दावा। अयोध्या की तर्ज पर राम की मूर्ति बनवाने का दिया आदेश।
- सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई से कराने पर शिव सेना ने खड़े किए सवाल। कहा, सीबीआई निष्पक्ष नहीं। यह महाराष्ट्र सरकार को बदनाम करने की है साजिश।
- राहुल गांधी ने बेरोजगारी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा। कहा, 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का किया था वादा, 14 करोड़ हो गए बेरोजगार।