कोरोना के घटते कहर के बीच बढ़े ब्लैक फंगस के मामले, दिल्ली- एमपी में अलर्ट, महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस से 90 लोगों की गई जान।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी के डॉक्टर्स और हैल्थ वर्कर्स के साथ संवाद आज, कोविड से निपटने की तैयारियों की करेंगे समीक्षा, गैर कोविड अस्पतालों पर भी होगी चर्चा।
दिल्ली- नवनीत कालरा की पुलिस रिमांड बढ़ाने से कोर्ट ने किया इंकार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में कालरा।
अहमदाबाद- ब्लैक फंगस की दवा की कालाबाजारी करने वाले चार शख्स गिरफ्तार, दस हजार रुपए में बेचे जा रहे थे इंजेक्शन।
तमिलनाडु- कुड्डालोर में सेनेटाइज़र से शराब बनाने के आरोप में 6 लोग गिरफ्तार, मौके से तीन सौ लीटर सैनिटाइज़र, खाली बोतल और टाटा गाड़ी जब्त।
मध्य प्रदेश- कोरोना से मरने वालों के परिवार को सरकार देगी एक लाख रुपए की अनुग्रह राशि, सीएम शिवराज सिंह चौहान का ऐलान।
बंगाल- नारदा स्टिंग मामले के बाद तेज़ हुई बीजेपी- टीएमसी में सियासी जंग, बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह को सीआईडी ने भेजा समन, 25 मई तक हाजिर होने का दिया नोटिस।
धनबाद- विवाहिता ने सुसाइड से पहले पिता को भेजा वीडियो मेसेज, बोली- सॉरी पापा, ससुराल आकर गलती की, मुझे लगा पति सुधर गया होगा पर आते ही उसने मारना पीटना शुरु कर दिया, मैं सुसाइड करने जा रही हूं। कोमल का वीडियो हुआ वायरल।
झारखंड- बोकारो में डॉक्टर पर लगा पोस्टमॉर्टम के लिए अवैध वसूली का आरोप, मृतक के बेटे और डॉक्टर विकास के बेटे के बीच बातचीत का ऑडियो हुआ वायरल, डॉक्टर विकास ने दी सफाई, बोले- मेरे खिलाफ हो रही है साजिश।
डॉक्टर केके अग्रवाल की याद में हार्ट केयर फाउंडेशन शुरु कर रहा है फ्री ओपीडी, सुबह दस बजे से रात दस बजे तक ले सकते हैं निशुल्क डॉक्टरी परामर्श।
आंध्र प्रदेश- चित्तूर के श्रीकलाहस्ती में लोगों ने सोनू सूद के फोटो पर दूध चढ़ाकर मदद के लिए जताया आभार, लोगों के प्यार के लिए सोनू सूद ने कहा शुक्रिया, तो एफआईआर फेम कविता कौशिक ने कहा ये दूध की बर्बादी है।