7 जून 2021 की महत्वपूर्ण ख़बरें | 7 June 2021 Important News
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बीजेपी ने तेज की तैयारी, जुलाई तक हो सकता है योगी के कैबिनेट में बदलाव पर फैसला। योगी आदित्यनाथ के ही नेतृत्व में बीजेपी लड़ेगी यूपी का रण।
यूपी के 71 ज़िलों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरु, लेकिन लखनऊ समेत कुछ ज़िलों को करना होगा इंतज़ार।
बिहार लोक सेवा आयोग की 64वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (लिखित) का रिजल्ट आया, ओमप्रकाश गुप्ता बने टॉपर तो दूसरे स्थान पर हैं विद्यासागर।
अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल का अहम बयान, बोलीं- मिर्जापुर ज़िले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन वाली ग्राम पंचायत को मिलेगा इनाम।
डोमिनिका- मेहुल चौकसी ने कोर्ट में कहा, मैं कानून का पालन करने वाला हूं, भागूंगा नहीं।
अमेरिका- फ्लोरिडा में ग्रेड पार्टी में चली गोली, अधिकारी समेत तीन लोगों की गई जान, कई घायल।
बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फैडरर इस बार नहीं होंगे फ्रैंच ओपन का हिस्सा, आराम करने के लिए लिया न खेलने का फैसला।