बंगाल में सीबीआई के खिलाफ केस समेत 19 मई 2021 की बड़ी ख़बरें | NEWS UPDATE

बंगाल में सीबीआई के खिलाफ केस, तूफान में मारे गए लोगों को दो—दो लाख, जयपुर में फंगस महामारी घोषित समेत आज के 10 प्रमुख समाचार जानिए…

  1. तूफान में मारे गए लोगों के परिवार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया मुआवज़े का ऐलान, दो-दो लाख रुपए मिलेगा मुआवज़ा।
  2. दिल्ली- कोरोना के साथ अब ब्लैक फंगस की मार, मैक्स अस्पताल और एम्स में सामने में 45 केस, मूलचंद अस्पताल में गई एक मरीज की जान।
  3. जयपुर- राज्य सरकार ने ब्लैग फंगस को महामारी घोषित किया।
  4. क्लीनिकल ट्रायल मामला- केंद्र सरकार और भारत बायोटिक को हाइकोर्ट ने जारी किया नोटिस।
  5. मणिपुर- राज्य सरकार ने सायरन की आवाज़ पर लगाई रोक, बोले- लोग सायरन की आवाज़ से डरने लगे हैं।
  6. लखनऊ- कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों को राशन और भत्ता देने का यूपी सरकार ने किया ऐलान।
  7. लखनऊ- पंचायत चुनाव में जिन तीन शिक्षकों की मौत हुई, उनके परिवार को मिलेगा तीस लाख रुपए का मुआवज़ा, शिक्षा मंत्री का बयान।
  8. बंगाल- टीएमसी ने दर्ज कराया सीबीआई के खिलाफ मामला, नारदा केस में हुई गिरफ्तारियों को बताया गैरकानूनी।
  9. दिल्ली- डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का केंद्र पर ज़ुबानी हमला, बोले- केजरीवाल को बच्चों की चिंता है और केंद्र सरकार को सिंगापुर की चिंता है।
  10. मध्य प्रदेश- राजगढ़ में कोरोना से युवक की मौत, 25 अप्रैल को हुई थी शादी, जिस दौरान हुआ था संक्रमित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *