31 मई 2021 की सुर्खियां | 31 May 2021 News Important
सेना की पूर्वी कमान के नए कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे आज संभालेंगे पदभार।
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर दिल्ली हाईकोर्ट में फैसला आज।
दिल्ली- अनलॉक की प्रक्रिया आज से शुरु, इंडस्ट्रियल एरिया को दो तरह से मिलेगी रियायत।
यूपी- लॉकडाउन की नई गाइडलाइन के साथ कोरोना कर्फ्यू में ढील, शर्तों के साथ सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खुलेंगी दुकानें, 600 से कम केस वाले ज़िलों में ही मिलेगी ढील। लखनऊ समेत बीस ज़िलों को नहीं मिलेगी लॉकडाउन में रियायत।
महाराष्ट्र- लॉकडाउन 15 जून तक बढ़ा, कुछ इलाकों में मिल सकती है ढील।
रांची- सौ महिलाओं ने मिलकर तैयार की एक लाख कोरोना किट, JSLPS संपोषित सखी मंडल की बहनों ने कम समय में किट तैयार कर गांव गांव जाकर कोरोना किट बांटने का काम किया शुरु।
दिल्ली- रिवार्ड प्वाइंट के नाम पर ठगी करने वाले तीन जालसाज गिरफ्तार, आरोपियों के पास से 15 मोबाइल फोन, 39 सिम कार्ड, 12 बैंक अकाउंट डिटेल और लैपटॉप बरामद किया।
सागर हत्याकांड- सुशील कुमार पर दिल्ली सरकार लगा सकती है मकोका, संगठित अपराध करने वालों पर लगता है मकोका, नहीं मिलेगी आसानी से ज़मानत।
लखनऊ- सपा सांसद आज़म खान की हालत गंभीर, लंग्स के बाद किडनी में भी परेशानी, दुआओं का दौर जारी।
आज़मगढ़- निर्वाचन आयोग की लापरवाही आई सामने, रानी की सराय ब्लॉक के सरायपोही गांव में दो प्रत्याशियों को मिला जीत का प्रमाण पत्र।