पटना- पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर हंगामा, आरजेडी कार्यकर्ता उतरे सड़क पर तो पप्पू यादव बोले- नीतीश मुझे कोरोन संक्रमित कर मुझे मरवाना चाहते हैं।
नवनीत कालरा केस- कोर्ट ने कहा, सरकार ने खुद ऑक्सीजन कॉन्सनट्रेटर मुहैया नहीं कराए और जो बेच रहे थे उन्हें भी पकड़ लिया। साथ ही पूछा सवाल कि आखिर ऑक्सीजन कॉन्सनट्रेटर के रेट को रेगुलेट क्यों नहीं किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घटीं, कांग्रेस ने कहा, दाम घटने का लाभ आम जनता को मिले।
तेलंगाना- बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र 12 मई से दस दिन का लॉकडाउन, सुबह 6 बजे से दस बजे तक खुलेंगी दुकानें।
नागालैंड- 14 मई से संपूर्ण लॉकडाउन, एक हफ्ते तक रहेगी सख्ती।
दिल्ली सरकार पर मीनाक्षी लेखी का ज़ुबानी हमला, बोलीं- सबकुछ केंद्र करेगा तो आप क्या करेंगे।
दिल्ली- स्वास्थ्य मंत्री का कोरोना को लेकर दावा, बोले- कम हो रही है संक्रमण दर।
नोएडा- सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें, आदेश हुए जारी।
नोएडा- शराब की दुकानें खुलीं, लोगों की भीड़ ने उड़ायी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां।
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर टली सुनवाई, दिल्ली हाईकोर्ट में अब कल होगी सुनवाई।