29 मई 2021 के प्रमुख समाचार | Important News of 29 May 2021
उत्तराखंड- यलो अलर्ट जारी, अगले 12 घंटों में नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की चेतावनी।
कोरोना की दूसरी लहर को लेकर राहुल गांधी ने साधा पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना, बोले- ये कोरोना की दूसरी वेव प्रधानमंत्री की ज़िम्मेदारी है, प्रधानमंत्री ने जो नौटंकी की, अपनी ज़िम्मेदारी पूरी नहीं की, उसका ही कारण दूसरी वेव है।
लखनऊ- नव निर्वाचित प्रधानों से सीएम योगी आदित्यनाथ की अपील, बोले- मेरा गांव कोरोना मुक्त की भावना से करें काम।
जीएसटी काउंसिल की 43वीं बैठक में अहम फैसला- ब्लैक फंगस की दवा और कोविड से जुड़ी राहत सामग्री पर नहीं देना होगा टैक्स।
मुंबई- ठाणे इलाके में पांच मंजिला बिल्डिंग का स्लैब गिरा, पांच लोगों की मौत, तीन से चार लोगों के फंसे होने की आशंका, राहत और बचाव कार्य जारी।
HDFC बैंक के खिलाफ RBI की बड़ी कार्यवाही, बैंकिंग नियमों के उल्लंघन के आरोप में HDFC पर दस करोड़ का जुर्माना।
भारतीय वायुसेना की ताकत और बढ़ी, मिले तीन और राफेल लड़ाकू विमान, बंगाल के हाशिमारा एयरबेस पर होगी तैनाती, अब वायुसेना के पास 21 राफेल।
मुंबई- नहीं होंगे दसवीं बोर्ड के एग्ज़ाम, जून में घोषित किया जाएगा रिजल्ट।
बीसीसीआई की अहम बैठक आज, आईपीएल की नई तारीखों के ऐलान के साथ हो सकती है टी 20 वर्ल्ड कप और टीम इंडिया के शेड्यूल पर चर्चा।
मुंबई- ड्रग्स मामले को लेकर सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को एनसीबी ने किया गिरफ्तार।