70 वर्ष के हुए नरेंद्र मोदी, देश ने दी बधाई, साथ—साथ युवाओं ने बेरोजगारी पर की प्रधानमंत्री की खिंचाई, ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में रहा हैशटैग #NationalUnemploymentDay और #राष्ट्रीयबेरोजगारदिवस ।
लोकसभा में दो कृषि विधेयक पास, बिल के विरोध में विपक्ष का हंगामा, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने दिया इस्तीफा।
सरकारी नौकरियों में 5 साल संविदा के खिलाफ यूपी में छात्रों का हल्ला बोल, लखनउ, बरेली, प्रयागराज में सड़कों पर उतरे, पुलिस ने भांजी लाठियां।
गाजियाबाद में बनेगा पहला डिटेंशन सेंटर, योगी सरकार ने दी मंजूरी।
यूपी विधानसभा चुनाव में 8 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीएसपी, मायावती ने किया ऐलान।
बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले के मुद्दई इकबाल अंसारी की सीबीआई कोर्ट से की सभी आरोपियों को बरी कर मामले को खत्म करने की अपील, 30 सितंबर को होनी है सुनवाई, लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी समेत 48 लोग हैं आरोपी।
बरेली- हिंदू युवा वाहिनी के नेता डॉक्टर संजय सिंह की चाकू से गोदकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार।
बीजेपी के राज्यसभा सांसद अशोक गास्ती का निधन, कोरोना संक्रमित थे अशोक गास्ती, तमाम राजनेताओं ने जताया शोक।
नेपाल में बच्चों की किताबों पर खड़ा हुआ विवाद, किताब में भारत-नेपाल सीमा विवाद का ज़िक्र करते हुए भारत पर लगाया गया है अतिक्रमण का आरोप।
यूपी के कानपुर में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर कर दी बेटी की हत्या, बेटी को प्रेमी के घर में उसके साथ देखकर गुस्से में अंजाम दी वारदात।