इंडिया का महाबली – द ग्रेट खली | BIRTHDAY special

नाम – दलीप सिंह राणा
जन्म- 27 अगस्त, 1972
वज़न- 190 किग्रा.
लंबाई- सात फीट, एक इंच
क्या करते हैं- कुश्ती लड़ते हैं।
क्या खाते हैं- नाश्ते में दस अंडे, एक लीटर दूध, ब्रेड। लंच और डिनर में एक एक किलो चिकन और दाल रोटी।

भारत में रेसलिंग का सिर्फ एक मतलब महाबली खली। तो आइए आज हम सभी के फेवरेट खली के हैप्पी वाले बर्थडे पर आपको बताते हैं कि आखिर दलीप सिंह राणा का नाम खली कैसे पड़ा और साथ ही उनकी लाइफ की कुछ जानी-अनजानी बातें।

• दलीप सिंह राणा जब WWE की दुनिया में उतरे तो लोगों को उनका नाम उनके काम के साथ सूट करता नहीं लगा। इसलिए लोगों ने उन्हें उनका नाम बदलने की सलाह दी। क्योंकि खली मां काली के भक्त हैं इसलिए उनका नाम खली रख दिया गया।
• खली सात अक्टूबर 2000 को प्रो व्रेसलिंग में गए जहां वे जायंट सिंह के नाम से फेमस हैं।
• 2 जनवरी 2006 में WWE के साथ कॉन्ट्रेक्ट साइन करने वाले खली पहले भारतीय पहलवान बने।
• स्मैकडाउन के एपिसोड के साथ खली ने पहली बार साल 2006 में टीवी पर डेब्यू किया। उन्होंने अंडर टेकर, शॉन माइकल, जॉन सीना जैसे रेसलर्स को हराया।
• साल 2007 में WWE हैवीवेट चैंपियन बनने के बाद वो पहले भारतीय WWE वर्ल्ड चैंपियन बने।
• खली पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस के उपविजेता भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया है।
• खली ने हरमिंदर कौर से शादी की है और दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है।
• खली के विशाल शरीर के पीछे की वजह बचपन में उन्हें Gignatism नाम की बीमारी का होना बताया जाता है।
• बचपन में परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण खली पढ़ाई नहीं कर सके।
• खली के पैरों के साइज के जूते नहीं मिलते थे, इसलिए उन्हें अपने साइज़ के जूते मोची से बनवाने पड़ते थे।
• खली अपने कपड़े भी एक ख़ास दर्जी से सिलवाते हैं।

इंडिया के इकलौते महाबली खली को उनके हैप्पी वाले बर्थडे पर UNBIASED INDIA की टीम और पाठकों की ओर से Happy and Healthy Birthday.

देखिए यह वीडियो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *