धोनी को तो तभी संन्यास ले लेना चाहिए था जब…
2006 में जब महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम में अपना स्थान पक्का किया ही था तभी मैंने कहा था कि निश्चय ही यह खिलाड़ी आगे चलकर कप्तान बनेगा और भारतीय क्रिकेट को नई बुलंदियों पर ले जाएगा। बात शाम में हो रही थी इसलिए लोगों ने मेरी भविष्यवाणी को हँसी में उड़ा दिया।