TODAY HISTORY | जब 2008 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कश्मीर की घाटी में पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई
11 अक्तूबर | आज का इतिहास
हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।
11 अक्तूबर को जन्मीं हस्तियां
• 1902 : लोकनायक के नाम से प्रसिद्ध राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण
• 1889 : प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक मगन भाई देसाई
• 1916 : ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के मज़बूत स्तंभ और प्रख्यात समाजसेवक नानाजी देशमुख
• 1942 : भारतीय अभिनेता अमिताभ बच्चन
• 1946 : भारतीय वैज्ञानिक विजय पी. भटकर
11 अक्तूबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि
• 1911 : विवेकानंद की सहयोगी और शिक्षिका व समाज सेविका सिस्टर निवेदिता
• 2002 : ख़ूबसूरत और गोलमाल सहित 120 से अधिक हिंदी फ़िल्मों में काम करने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री दीना पाठक
11 अक्तूबर के उत्सव और दिवस
• विश्व डाक दिवस (सप्ताह)
• राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (सप्ताह)
थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं
• 1737 : कलकत्ता (अब कोलकाता) में सबसे खतरनाक चक्रवात तूफान आया।
• 1869 : अमेरिकी खोजकर्ता थॉमस एडीसन द्वारा अपने पहले आविष्कार पर पेटेंट के लिए आवेदन। इस इलेक्ट्रिक मशीन का इस्तेमाल वोटों की गिनती के लिए किया गया था।
• 1881 : अमेरिकी आविष्कारक डेविड हेंडरसन हॉस्टन ने कैमरों की पहली रोल फिल्म का पेटेंट कराया।
• 1932 : न्यूयॉर्क में राजनीतिक अभियान के लिए पहला प्रसारण।
• 1939 : अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट द्वारा अल्बर्ट आइंस्टीन को पत्र लिखकर अमेरिकी परमाणु कार्यक्रम को तेजी से विकसित करने का आग्रह।
• 1968 : अमेरिका के पहले मानवयुक्त ओपोलो मिशन ‘अपोलो 7’ के प्रक्षेपण का कक्षा से पहली बार टेलीविजन पर प्रसारण।
• 1984 : अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक कैथरीन डी सुलिवन अंतरिक्ष में सैर करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनीं। वह अंतरिक्ष शटल चैलेंजर पर सवार थीं।
• 1994 : अमेरिका में कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट द्वारा समलैंगिक विरोधी अधिकार असंवैधानिक घोषित करार।
• 2000 : दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट बोर्ड द्वारा हैन्सी क्रोनिए पर आजीवन प्रतिबंध।
• 2001 : त्रिनिदाद में जन्में भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक विद्याधर सूरज प्रसाद नॉयपाल को वर्ष 2001 के नोबेल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।
• 2002 : नेपाल नरेश ज्ञानेन्द्र ने लोकेन्द्र बहादुर को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
• 2005 : तीसरे अंतरिक्ष पर्यटक ग्रेगोरी ओल्सन पृथ्वी पर लौटे।
• 2007 : ब्रिटेन के उपन्यासकार डोरिस लैसिंग का वर्ष 2007 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चयन।
• 2008 : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने श्रीनगर के निकट नौगाँव स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर कश्मीर की घाटी में चलने वाली पहली रेलगाड़ी को रवाना किया। कश्मीर घाटी में यह पहली रेल सेवा अनंतनाग कस्बे तक के सफर पर निकली।
… तो ये हैं ग्यारह अक्तूबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.
