TODAY HISTORY | जब 1970 में भारत निर्मित पहले मिग-21 विमान को भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया
19 अक्तूबर | आज का इतिहास
हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।
19 अक्तूबर को जन्मीं हस्तियां
• 1870 : प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी मातंगिनी हज़ारा
• 1887 : स्वतंत्रता सेनानी सारंगधर दास
• 1903 : हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार आर. सी. बोराल
• 1910 : खगोल भौतिक शास्त्री सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर
• 1911 : प्रसिद्ध शायर मजाज़
• 1923 : काशी (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकार भोलाशंकर व्यास
• 1961 : अभिनेता सनी देओल
• 1929 : गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता निर्मला देशपांडे
• 1920 : प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक पाण्डुरंग शास्त्री अठावले
19 अक्तूबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि
• 2005 : भारतीय राजनेता जॉन बोस्को जसोकी
• 1971 : प्रसिद्ध साहित्यकार रामअवध द्विवेदी
थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं
• 1689 : रायगढ़ किले में संभाजी की विधवा और बच्चे ने औरंगजेब के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
• 1889 : फ्रांसीसी नेता नेपोलियन बोनापार्ट ने रूस की राजधानी से अपनी सेना हटाई।
• 1933 : जर्मनी मित्र राष्ट्रों की संधि से बाहर आया।
• 1924 : अब्दुल अज़ीज़ ने स्वयं को मक्का में पवित्र स्थानों का रक्षक घोषित किया।
• 1950 : मदर टेरेसा ने कलकत्ता (भारत) में मिशनरी ऑफ़ चैरिटिज की स्थापना की।
• 1952 : श्रीरामुलू पोट्टी ने पृथक् आंध्र राज्य के लिए आमरण अनशन शुरू किया।
• 1970 : भारत में निर्मित पहला मिग-21 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल।
• 1983 : भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक डॉक्टर एस. चन्द्रशेखर और अमेरिकी वैज्ञानिक प्रो. विलियम्स फ़ाउलर के साथ भौतिकी का नोबेल पुरस्कार।
• 1994 : जेनेवा में उत्तरी कोरिया और सं.रा. अमेरिका ने कोरिया प्राय:द्वीप को परमाणु हथियारों के प्रसार से मुक्त रखने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
• 2003 : पोप जॉन पाॅल द्वितीय ने मदर टेरेसा को धन्य घोषित किया। यह संत की उपाधि दिए जाने की दिशा में पहला कदम होता है।
• 2004 : चीन ने अपना पहला व्यावसायिक मौसम उपग्रह छोड़ा।
• 2004 : सू विन म्यांमार के प्रधानमंत्री बने।
• 2005 : ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के ख़िलाफ़ बगदाद में सुनवाई शुरू।
• 2007 : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर हमले के बाद भारतीय उच्चायुक्त ने उनसे मुलाकात की।
• 2008 : आटोमोबाइल बाज़ार में मंदी के कारण टाटा मोटर्स ने 300 अस्थायी कर्मियों को हटाया।
• 2012 : लेबनान की राजधानी बेरुत में बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत, 110 अन्य घायल।
… तो ये हैं उन्नीस अक्तूबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.
