Today History | … जब विदेशी कपड़ों की होली जली और देश को मिली पहली गोल्ड मेडलिस्ट निशानेबाज़

22 अगस्त 2020 |आज का इतिहास
हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।
22 अगस्त को जन्मी हस्तियां
- 1924- लेखक हरिशंकर परसाई।
- 1955- अभिनेता, निर्माता, राजनेता चिरंजीवी।
- 1974- अभिनेता सुधांशु पांडेय।
22 अगस्त को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि
- 2014- लेखक यू. आर. अनंतमूर्ति।
- 2018- प्रिंट मेकर कृष्ण रेडी।
थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं
- 1639- ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा तमिलनाडु की राजधानी मद्रास (चेन्नई) की स्थापना। आज मद्रास दिवस भी मनाया जाता है।
- 1848- अमेरिका का न्यू मैक्सिको पर कब्जा।
- 1849- पहली बार हवाई हमला, ऑस्ट्रिया ने वेनिस के खिलाफ पायलट रहित गुब्बारे किए लॉंच।
- 1894- नटाल में भारतीय व्यापारियों के खिलाफ भेदभाव से लड़ने के लिए महात्मा गांधी द्वारा नटाल इंडियन कांग्रेस का गठन।
- 1902- कैडिलैक मोटर कंपनी की स्थापना।
- 1921- महात्मा गांधी ने विदेशी कपड़ों की होली जलाई।
- 1969- अमेरिका में समुद्री तूफान, 255 लोगों की मौत।
- 1991- आइसलैंड दुनिया का पहला ऐसा राष्ट्र बना जिसने बाल्टिक राज्यों की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
- 2014- रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी रीलीज़।
- 2018- राही सरनोबत एशियाई खेलों में स्वर्णिम पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
…तो ये हैं वो कुछ घटनाएं जो बाइस अगस्त को घटीं और इतिहास का हिस्सा बनीं। इंडिया को अलग नज़रिए से देखने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED INDIA.
Facebook Comments