TODAY HISTORY | … जब लोकसभा में मिली मनरेगा को मंजूरी, पहली बार ली गई पृथ्वी की तस्वीर, और भी बहुत कुछ
23 अगस्त, 2020। आज का इतिहास
हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।
23 अगस्त को जन्मी हस्तियां
- 1944- अभिनेत्री सायरा बानो।
- 1983- अभिनेत्री गौहर खान।
- 1988- अभिनेत्री वाणी कपूर।
- 1989- अभिनेत्री आशा नेगी।
23 अगस्त को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि
- जापान के दूसरे प्रधानमंत्री कुरोदा कियोतका।
थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं
- 1456- दुनिया की पहली बाइबिल मुद्रित हुई जो गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से प्रसिद्ध हुई।
- 1839- ब्रिटेन का हांगकांग पर कब्जा।
- 1914- जापान ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1922- स्पेन के खिलाफ मोरक्को में विद्रोह।
- 1966- चंद्रमा के ऑर्बिट से पहली बार पृथ्वी की तस्वीर ली गई जिसे दुनिया ने देखा।
- 1986- मुंबई के शंभू अभावाने ने सबसे लंबे समय तक टाइपिंग का मैराथन जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया।
- 1991- वर्ल्ड वाइड वेब जनता के लिए खुला।
- 1995- देश का पहला सेलुलर फोन कोलकाता में व्यावसायिक तौर पर पेश किया गया।
- 2003- ब्राजील में एक अंतरिक्ष यान में प्रक्षेपण से पहले ही विस्फोट, 21 लोगों की मौत।
- 2004- ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लाखों गरीबों की आजीविका सुनिश्चित करने वाला महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम लोकसभा में पारित।
- 2011- चीनी विज्ञान अकादमी के वैज्ञानिकों ने ब्रहमपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया और उनके मार्ग की लंबाई का व्यापक उपग्रह अध्ययन किया।
…तो ये हैं वो चंद घटनाएं जो तेईस अगस्त को घटीं और इतिहास के पन्नों में दर्ज हुईं। इंडिया को अलग नज़रिए से देखने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED INDIA.