TODAY HISTORY | जब दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर फटा सूटकेस बम, 11 लोगों को गंवानी पड़ी जान
7 सितंबर | आज का इतिहास | Aaj ka itihas | Today’s History | 7th September in History | History of 7th September
हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।
7 सितंबर को जन्मी हस्तियां
• 1887- संस्कृत के विद्वान और दार्शनिक गोपीनाथ कविराज।
• 1917- भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक और परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहांगीर कोयाजी।
• 1948- मलयालम अभिनेता ममूटी।
• 1950- लेखक, निर्देशक और नाट्य निर्माता अनिल चौधरी।
• 1963- अशोक चक्र विजेता और एयर होस्टेस नीरजा भनोट।
7 सितंबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि
• 1997- जैरे के पूर्व राष्ट्रपति मोबुतु सेस सीको।
• 1998- गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल स्वतंत्रता सेनानी के. एम चांडी।
• 2013- त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल रोमेश भंडारी।
थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं
• 1813- अमेरिका के लिए पहली बार अंकल सैम का संबोधन।
• 1860- लेक मिसिगन में डूबा लेडी एलगीन जहाज, चार सौ से ज्यादा लोगों की मौत।
• 1906- बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना।
• 1921- न्यू जर्सी में पहली बार मिस अमेरिका सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन।
• 1923- विएना में इंटरपोल की स्थापना।
• 1931- लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरु।
• 1950- हंगरी में सभी मठ बंद किए गए।
• 1953- सोवियत संघ की कम्यूनिस्ट पार्टी की सचिव बनीं निखिता खुर्स्चियो।
• 1965- भारतीय सीमा पर चीन द्वारा सेना को तैनात करने की घोषणा।
• 1999- एथेंस में 5.0 तीव्रता के भूकंप, 143 लोगों की मौत, 500 से ज्यादा घायल, पचास हजार से ज्यादा बेघर।
• 2009- पंकज आडवाणी ने जीता विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स का खिताब।
• 2011- दिल्ली हाईकोर्ट के गेट नंबर 5 के पास सूटकेस में रखे गए बम में विस्फोट, 11 लोगों की मौत, 74 घायल।
तो ये हैं वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED INDIA.