TODAY HISTORY | जब अंतरिक्ष शटल डिस्कवरी STS-41-D पहली यात्रा पूरी कर पृथ्वी पर वापस आया
5 सितंबर | आज का इतिहास | Aaj ka itihas | Today’s History | 5th September in History |History of 5th September
हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। …तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।
5 सितंबर को जन्मीं हस्तियां
• 1872- तमिल भाषा के विद्वान और समाज सुधारक वी ओ चिदंबरम पिल्लई।
• 1888- भारत के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन।
• 1933- शांतिदूत लक्ष्मीनारायण दास।
• 1986- क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा।
5 सितंबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि
• 1986- अशोक चक्र विजेता और एयर होस्टेस नीरजा भनोट।
• 1986- प्रसिद्ध साहित्यकार अंबिका प्रसाद दिव्य।
• 1991- व्यंग्यकार शरद जोशी।
• 1995- प्रसिद्ध संगीतकार सलिल चौधरी।
• 1997- समाज सेविका मदर टेरेसा।
थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं
• 1666- लंदन में लगी भीषण आग, 13,200 घर क्षतिग्रस्त।
• 1798- प्रभाव में आया अनिवार्य सैन्य कानून।
• 1839- चीन में पहले अफीम युद्ध की शुरुआत।
• 1960- मोहम्मद अली ने ओलंपिक खेलों में लाइट हैवीवेट मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल किया हासिल।
• 1984- STS-41 डी, अंतरिक्ष शटल डिस्कवरी अपनी पहली यात्रा पूरी कर पृथ्वी पर वापस आया।
• 1984- मौत की सज़ा खत्म करने वाला आखिरी ऑस्ट्रेलियाई राज्य बना पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया।
• 1987- अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी जॉन मैकनरॉय पर उनके बयान के लिए 17,500 डॉलर का जुर्माना ठोका गया।
• 1991- नेल्सन मंडेला बने अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष।
• 2000- रुस में नील्जीमालंबा को अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
• 2009- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कंपनियों पर शेयर बाजार में कारोबार करने पर लगाया प्रतिबंध।
…तो ये हैं पांच सितंबर को हुईं वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED INDIA.