HOROSCOPE | अपनी तकदीर की रेखाएं पढ़िए

मंगलवार | आज का पंचांग और राशिफल
25 अगस्त 2020 का पंचांग
श्री विक्रम संवत 2077
ऋतु : वर्षा
मास : भाद्रपद
पक्ष : शुक्ल
तिथि : सप्तमी (शाम 4:21 बजे तक उसके उपरांत अष्टमी तिथि)
नक्षत्र : विशाखा (सायं 6:46 बजे तक)
योग : ब्रह्म (प्रात: 6:02 बजे तक उपरांत ऐन्द्र योग)
आज का दिशाशूल
उत्तर दिशा और वायव्य कोण (उत्तर पश्चिम)
दिशाशूल का निदान
अत्यावश्यक यात्रा होने पर गुड़ का सेवन करें। साथ ही आंगन में तुलसी के पौधे में जल दें। हनुमानजी का दर्शन कर यात्रा पर निकलें तो यात्रा शुभ और मंगलकारी होगी।
आज का राहुकाल
दोपहर 3:11 बजे से शाम 4:47 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:34 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक
25 अगस्त 2020 का राशिफल
मेष राशि
प्रेम और वैवाहिक संबंध मधुर बनेंगे। किसी दुविधा में होने से कार्य संपन्न होने में देरी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र से लाभ मिलेगा और मान—सम्मा बढ़ेगा। सेहत उत्तम रहेगी।
वृष राशि
उत्तम संपत्ति का लाभ होगा। शारीरिक समस्या उत्पन्न हो सकती है, स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। आज के दिन किसी से भी कर्जा आदि ना लें। शत्रु बढ़ सकते हैं, एहतियात बरतें।
मिथुन राशि
आज आपको सामाजिक कार्य में नेतृत्व करने का लाभ मिल सकता है। विद्यार्थी लक्ष्य प्राप्ति के लिए गुरुजनों के सानिध्य में बुद्धि-विवेक का उपयोग करें। प्रेम संबंध मजबूत और मधुर होंगे।
कर्क राशि
आज आपको परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।साहित्य और रचनात्मक कार्य क्षेत्र में मन लगेगा। अचानक कहीं से लाभ के योग बन रहे हैं, किन्तु कार्य क्षेत्र में अधीर नजर आएंगे।
सिंह राशि
आपका बुरा चाहने वालों और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, आज आपके विरोधी सक्रिय हैं। आज की यात्रा सफल और लाभकारी सिद्ध होगी। व्यापार का विस्तार होगा।
कन्या राशि
आज आप जो भी निर्णय लेंगे, बुद्धि विवेक से लेंगे। आपका यह निर्णय सटीक और लक्ष्यबेधी होगा। वाणी का प्रभाव बढ़ने से सहयोगी और कुटुंबियों का साथ मिलेगा। जीवन साथी और या प्रेमी का प्रेम और सहयोग मिलेगा।
तुला राशि
आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी और आर्थिक उन्नति होगी। रुका हुआ धन मिलेगा जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। स्वस्थ शरीर का सुख प्राप्त होगा। नौकरी चाकरी करने वालों की पदोन्नति होगी।
वृश्चिक राशि
आज आप थकान महसूस करेंगे। सुस्ती के कारण कार्यक्षेत्र में आर्थिक हानि होने की आशंका है।स्वास्थ्य खराब होने से शल्य चिकित्सा के लिए अस्पताल जाना पड़ सकता है। दूसरों के भरोसे ना रहें। अपने कार्य को स्वयं करने की कोशिश करें।
धनु राशि
एक के बाद एक कार्य की अधिकता होने से आज आप दिन भर व्यस्त रहेंगे। हालांकि इच्छानुसार लाभ नहीं मिलने पर भी आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आय और रोजगार में वृद्धि होगी। दौड़—भाग ज्यादा होने से दिन ढ़लने के बाद थोड़े खिन्न हो सकते हैं।
मकर राशि
नया कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन अत्यंत उत्तम है। व्यापार-व्यवसाय से बढ़िया धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए कार्य बनेंगे। आर्थिक पक्ष संतोषजनक रहेगा।
कुंभ राशि
आज व्यापार—व्यवसाय में परिजनों और मित्रों का साथ-सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में मना लगेगा। भूमि और पशुपालन के माध्यम से सामान्य लाभ मिलने का समय है।
मीन राशि
आज के दिन कड़ी मेहनत के बावजूद सफलता दूर रहेगी। शत्रुओं से वाद-विवाद बढ़ सकता है, सावधानी बरतें। कार्य का बोझ बढ़ने से शरीर थका हुआ रहेगा।
आज का दिन आप सभी के लिए शुभ और मंगलकारी हो!
इन्हीं शुभकामनाओं के साथ,

आचार्य राजेश
ज्योतिषाचार्य, काशी
संपर्क | +91-7007668977