Horoscope | पढ़िए आज की अपनी तकदीर के पन्ने
रविवार, 16 अगस्त 2020 | आज का पंचांग और राशिफल
आज का पंचांग
श्री विक्रम संवत 2077
ऋतु : वर्षा
मास : भाद्रपद
पक्ष : कृष्ण
तिथि : द्वादशी (प्रातः 10:57 बजे तक, उसके उपरांत त्रयोदशी तिथि)
नक्षत्र : पुनर्वसु
योग : वज्र (प्रातः 7:16 बजे तक, उसके उपरांत सिद्धि योग)
आज का दिशाशूल
पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण—पश्चिम)
दिशाशूल का निदान
यात्रा करना अति आवश्यक हो तो दलिया, घी, पान खाकर प्रारंभ करें। साथ ही तुलसी में जल दें तुलसी के पौधे की दायीं ओर से परिक्रमा करते हुए पूर्व की तरफ से यात्रा प्रारंभ करें। इससे शूल दोष का नाश होगा और कार्य सिद्ध होगा।
अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:35 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक।
आज का राहुकाल
शाम 4:54 बजे से शाम 6:31 बजे तक
आज का राशिफल
मेष राशि
आपका अहित चालने वालों और शत्रुओं से सावधान रहें। आज वे सक्रिय हो सकते हैं। आज की यात्रा लाभप्रद होगी और व्यापार का विस्तार होगा।
वृष राशि
बुद्धि और विवेक बढ़ने से निर्णय लेने की शक्ति भी बढ़ेगी। वाणी शक्ति का प्रभाव बढ़ेगा। सहयोगी और कुटुंबजनों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि
कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ होगा। रुका हुआ धन मिलेगा। स्वस्थ शरीर का सुख प्राप्त होगा। नौकरी—चाकरी करने वालों की पदोन्नति होगी।
कर्क राशि
सुस्ती के कारण कार्यक्षेत्र में आर्थिक हानि हो सकती है।स्वास्थ्य खराब होने से शल्य चिकित्सा का योग बन रहा है। दूसरों के भरोसे ना रहें। अपना कार्य स्वयं करने की कोशिश करें।
सिंह राशि
आज कार्य की अधिकता के कारण आप लगातार व्यस्त रहेंगे। मनवांछित लाभ नहीं मिलने पर भी मन प्रसन्न रहेगा। आय और रोजगार में वृद्धि होगी।
कन्या राशि
किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापार-व्यवसाय से बढ़िया धन लाभ होगा, रुका हुआ कार्य बनेगा। आर्थिक पक्ष संतोषजनक रहेगा।
तुला राशि
आज कार्य क्षेत्र में परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। जमीन जायदाद और पशुपालन के माध्यम से सामान्य लाभ मिलने का समय है।
वृश्चिक राशि
आज के दिन कड़ी मेहनत करने पर भी सफलता हाथ नहीं लगेगी। वाद-विवाद बढ़ सकता है, अत: सावधानी बरतें। कार्य की अधिकता होने से थकान महसूस होगी।
धनु राशि
प्रेम और वैवाहिक संबंध मधुर बनेंगे। कोई दुविधा के कारण कार्य की गति धीमी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र से लाभ मिलेगा और मान—सम्मान बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
मकर राशि
उत्तम संपत्ति लाभ का दिन है। शारीरिक समस्या उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज के दिन किसी से कोई कर्ज न लें। शत्रुओं से सावधान रहें।
कुंभ राशि
आज आपको सामाजिक कार्य का नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी लक्ष्य प्राप्ति के लिए गुरुजनों के सानिध्य में बुद्धि बल का उपयोग करें। प्रेम संबंध मजबूत और मधुर होगा।
मीन राशि
आज आपको परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। साहित्यिक रुचि रहेगी और कार्य क्षेत्र में मन लगेगा। अचानक कहीं से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में अधीर न हों।
आज का दिन सभी के लिए सुखद और मंगलमय हो!
इन्हीं शुभकामनाओं के साथ,
आचार्य राजेश
ज्योतिषाचार्य, काशी
संपर्क | 7007668977
