जानिए, आज आपका भाग्य क्या कहता है!

शुक्रवार, 3 जुलाई 2020
श्री संवत 2077, ग्रीष्म ऋतु, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि, ज्येष्ठा नक्षत्र
आज का दिशाशूल
पश्चिम दिशा और नैऋत्य कोण (पश्चिम दक्षिण)
(दिशाशूल में यात्रा वर्जित होती है)
निदान
यदि आज यात्रा करना अत्यंत आवश्यक है तो इसके लिए कुछ उपाय करना होगा। जौ, राई आदि खाएं या इनसे बने खाद्य पदार्थ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें। इसके अलावे तुलसी के पौधे में जल देकर उसकी परिक्रमा करें। भगवती देवी माता का दर्शन कर यात्रा प्रारंभ करें। इससे शूल दोष नष्ट होगा और यात्रा सुखद होगी।
आज का राहुकाल
सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
(इस दौरान सचेत रहने की आवश्यकता होती है)
अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:36 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक
(इस दौरान कोई भी शुभ कार्य शुरू कर सकते हैं)
आइए, अब राशि के अनुसार फल देखते हैं—
मेष राशि
आज आपको किसी भी कार्य के लिए जल्दबाजी नहीं करना चाहिए। इससे काम बिगड़ सकता है। नौकरी चाकरी में पदोन्नति या अनुकूल स्थानांतरण हो सकता है। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। आज आपको शिक्षा क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
वृष राशि
आज आपकी आय का स्रोत बढ़ेगा। नौकरी—चाकरी में उन्नति की संभावना है। प्रयास करते रहें, रोजगार में वृद्धि होगी। कुटुम्बियों का सहयोग मिलने से अधूरे कार्य बनेंगे। उद्योग और व्यापार में लाभ मिलेगा। वाणी पर संयम रखना होगा। आपका दांपत्य जीवन अच्छा व्यतीत होगा।
मिथुन राशि
आज आपको व्यापार में सोच से अधिक सफलता मिलेगी। घर में कोई कार्यक्रम होने के कारण सगे—संबंधियों से मेलजोल होगा। आज आपको शारीरिक सुख और मानसिक शांति प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन में सुखमय होगा। उचित परामर्श के साथ नया कार्य शुरू कर सकते हैं।
कर्क राशि
आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगा। नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन मंगलकारी नहीं है। किसी पर भी जल्दी विश्वास ना करें। ऐसा करने से बनता काम बिगड़ सकता है। पैतृक संपत्ति में विवाद उत्पन्न हो सकता है। कृषि और व्यवसाय में किस्मत आजमाएं, लाभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रखना चाहते हैं तो किसी और की बात नहीं, अपने दिल की सुनें।
सिंह राशि
आज आपको कठिन परिश्रम से सफलता मिलने का योग है। फालतू के विवाद में पड़ने से बचें। अधिक काम होने से या काम नहीं मिलने से चिंतित रह सकते हैं। परिवार में व्यवसाय या धन संबंधी कोई आरोप लग सकता है। सावधान रहें। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानी आएगी। हालांकि आपसी बातचीत से दाम्पत्य सुख बना रहेगा।
कन्या राशि
आज आपको शरीर और स्वास्थ्य संबंधित लाभ मिलेगा। भूमि, भवन संबंधी शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आय के साधन बनेंगे। मनोकामनाएं सिद्ध होंगी। शिक्षा और साझेदारी में लाभ होगा। मान—सम्मान प्राप्त होगा। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा।
तुला राशि
आज आप अपनी बुद्धि और बल से काम करें। भावनाओं को महत्व ना दें। शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आपका सोचा हुआ कार्य पूरा होगा। गुरुओं के आशीर्वाद से विद्या और ज्ञान का लाभ होगा। बौद्धिक कार्य करने वाले जातकों को लाभ होगा। पेट और हृदय संबंधित समस्या हो सकती है।
वृश्चिक राशि
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आपको बहुत मेहनत करने की जरूरत है। पराक्रम बढ़ेगा, यश मिलेगा, धन लाभ होगा। उद्योग और व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। समाज सेवा का कार्य संपन्न होगा। आज कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या अनुकूल स्थानांतरण के योग हैं। राजनीति और सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। शारीरिक शुख प्राप्त होगा।
धनु राशि
आज आपको समाज से कुछ भला—बुरा सुनना पड़ सकता है। सामाजिक कार्य में सतर्क रहें। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। आज आप कोई भी नए साधनों को ना जुटाएं। आज आपको यात्रा करने से भी बचना चाहिए। स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या उत्पन्न होगी। आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें वरना बात बिगड़ सकती है। परदेस में रहने वालों को लाभ मिलेगा।
मकर राशि
आज मकर राशि वालों के लिए शिक्षा क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। अपने पुत्र से भौतिक संपत्ति का लाभ संभव है। भूमि, भवन के लाभ के योग हैं। व्यापार संबंधी नया काम शुरू कर सकते हैं। घर के किसी कार्यक्रम में सगे—संबंधियों से मेलजोल हो सकता है। आज आपको शारीरिक और मानसिक सुख शांति प्राप्त होगा।
कुंभ राशि
आज कुंभ राशि वालों का व्यापार से लाभ के योग हैं। व्यापार का विस्तार होगा। सामाजिक कार्य और धर्म के कार्य में मन लगेगा। कोई शत्रु पीड़ा दे सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा और आय के स्रोत बढ़ने के योग हैं। मन में सोचा हुआ कार्य सिद्ध होगा। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। शारीरिक सुख प्राप्त होगा।
मीन राशि
आज आपकी सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्थायी संपत्ति लाभ के योग हैं। आज आप शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत रहेंगे। वाणी की मधुरता के कारण लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में नाम और मान मिलेगा। भाग्य उन्नति का समय है। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो शुभ बेला पर अपनी माता या पत्नी के माध्यम से शुरू करें। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए विशेष लाभ वाला है।