जानिए, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

शनिवार, 4 जुलाई 2020
श्री विक्रम संवत 2077, ग्रीष्म ऋतु, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि, मूल नक्षत्र
आज का दिशाशूल
पूर्व दिशा और ईशान कोण (उत्तर—पूर्व)
(दिशाशूल पर यात्रा कष्टकारी साबित होती है)
निदान
अति आवश्यक कार्य से यात्रा करना पड़े तो उड़द, अदरक या तिल खाकर अथवा इनसे बनी सामग्री का सेवन कर यात्रा करें। इससे शूल दोष का नाश होता है। यदि घर या आंगन में तुलसी का पौधा हो तो उसमें अघ्र्य दें और दाहिने से परिक्रमा करते हुए यात्रा प्रारंभ करें। रास्ते का शूल (दुर्घटना की आशंका आदि) खत्म हो जाएगा।
आज राहुकाल
सुबह 9:00 बजे से सुबह 10:30 बजे तक
(इस दौरान पूजा—पाठ, शुभ कार्य इत्यादि करने का फल नहीं मिलता है)
आज अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:40 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक
(कोई कार्य शुरू करने के लिए उत्तम समय है)
आज का राशिफल
मेष राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपको धर्म और कर्म का फल मिलने की संभावना है। मन धर्म के प्रति जागरूक रहेगा। अध्ययन में सफलता मिलेगी।सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से लाभ होगा। भाग्य उन्नति का योग है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। विभिन्न उपहार प्राप्त होंगे। नए कार्य क्षेत्र का अवसर मिलेगा।
वृष राशि
आज लंबी यात्रा पर जाने से बचना चाहिए। वैवाहिक जीवन सुखमय और आनंदमय बनेगा। आज आपको नित्य के कामकाज में सावधानी बरतना चाहिए। वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाना चाहिए। आज का दिन कष्टकारी है। चोट लग सकती है। नकारात्मकता का भाव आ सकता है। पेट संबंधी रोग हो सकते हैं। लिहाजा, खान—पान का ध्यान रखें।
मिथुन राशि
आज आपमें निर्णय लेने की क्षमता कम रहेगी। परिजनों से मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थियों को या शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। सरकारी क्षेत्र से लाभ है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। साझेदारी के कार्य या जीवनसाथी के माध्यम से लाभ होगा। रोजगार में वृद्धि और धन लाभ के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि
धन लाभ के योग हैं। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। आज आपको कर्मों का उत्तम फल मिलेगा। अपनों और कुटुंब का साथ मिलेगा। परंतु पेट संबंधी रोग से परेशान हो सकते हैं। खान—पान का विशेष ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है।
सिंह राशि
आज आप को बौद्धिक क्षेत्र से मान—सम्मान मिलेगा और समाज में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। कहीं से प्रेम का प्रस्ताव आ सकता है।
कन्या राशि
व्यापार-व्यवसाय में उन्नति का योग है। भूमि—भवन संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें। सोच—समझ कर बात करें। हृदय संबंधित दिक्कत हो सकती है।
तुला राशि
चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रयास करते रहें, सहयोगी के साथ से लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। संपत्ति प्राप्त होने के योग हैं। पराक्रम बढ़ेगा। व्यापार से लाभ होगा। गले में कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। ठंडा पानी पीने से परहेज करें।
वृश्चिक राशि
व्यापार से संतोषजनक धन लाभ होगा। कार्य सिद्धि के योग हैं। इससे संतुष्टि प्राप्त होगी। परिवार या कुटुंब से प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा सफल रहेगी और वाणी का प्रभाव पड़ेगा। आज आपको स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा।
धनु राशि
नौकरी—चाकरी में पदोन्नति की संभावना है। आज आपको कर्म का फल प्राप्त होगा। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। शारीरिक सुख मिलेगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। समय पर निर्णय नहीं ले पाने से अवसर हाथ से निकल सकता है। धैर्य रखने की जरूरत है।
मकर राशि
आज आपको वैदेशिक कार्य से लाभ मिलेगा। खर्च करना पड़ेगा परंतु निरंतर लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। नया निवेश बिल्कुल ना करें। आज आपको आवश्यकता से अधिक खर्च करने से बचना चाहिए।
कुंभ राशि
आज आपको प्राय: सभी क्षेत्रों से लाभ मिलेगा। नौकरी चाकरी में लाभ और कर्म क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को या शिक्षा क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को भी लाभ होगा। मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
मीन राशि
आज आपको सामाजिक जिम्मेदारी हाथ में लेनी चाहिए। रुका हुआ कार्य बनेगा। आज आपकी कई इच्छाएं पूर्ण होंगी। तन—मन—धन से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में उन्नति और नौकरी—चाकरी में लाभ के योग हैं। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। नए-नए आय के स्रोत बनेंगे। शिक्षा में लाभ है और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।