Horoscope | जानें, आज का दिन कैसा रहेगा

रविवार, 9 अगस्त 2020 | आज का पंचांग और राशिफल
आज का पंचांग
श्री विक्रम संवत 2077
ऋतु : वर्षा
मास : भाद्रपद
पक्ष : कृष्ण
तिथि : षष्ठी
नक्षत्र : रेवती सायं 6:15 बजे तक तदुपरांत अश्विनी नक्षत्र
योग : धृति प्रातः 7:04 बजे तक उसके उपरांत शूल योग
आज का दिशाशूल
पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण—पश्चिम)
दिशाशूल का निदान
यात्रा आवश्यक हो तो दलिया, घी, पान खाकर सफर पर निकलें। साथ ही तुलसी में जल दें। तुलसी के पौधे की दायीं ओर से परिक्रमा करते हुए पूर्व दिशा की तरफ से यात्रा प्रारंभ करें। इससे शूल दोष का नाश होगा और कार्य सिद्ध होगा।
अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:38 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक
राहुकाल
शाम 5:00 बजे से शाम 6:39 बजे तक
आज का राशिफल
मेष राशि
सुस्ती के कारण कार्यक्षेत्र में आर्थिक हानि हो सकती है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। दूसरों के भरोसे रहने से काम में बाधा उत्पन्न हो सकती है या धोखा मिल सकता है।
वृष राशि
आपका आज का दिन काम करने में ही व्यतीत होगा। मनमुताबिक लाभ नहीं मिलने से थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। मां अथवा किसी स्त्री के माध्यम से धन लाभ के योग बन रहे हैं। आय और रोजगार में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि
नया कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यवसाय से बढ़िया धन लाभ होगा। रुका हुआ कार्य बनने की संभावना है। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। सोच समझकर ही अपने प्रेमी/प्रेमिका की बातों पर समर्थन करें। हर बात मानना परेशान कर सकता है। आर्थिक पक्ष संतोषजनक रहेगा।
कर्क राशि
आज आपको कार्य क्षेत्र में अपने परिवार और साथियों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन आनंदपूर्वक अपना कार्य पूरा करेंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। जमीन जायदाद और पशुपालन के माध्यम से सामान्य लाभ मिलने का समय है।
सिंह राशि
आज आपको कड़ी मेहनत करने पर भी सफलता हाथ नहीं लगने वाली है। किसी से वाद-विवाद उत्पन्न होने की आशंका है। सावधानी बरतें। कार्य का बोझ बढ़ने से थकान महसूस होगी। घर गृहस्थी में समस्या उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थी अपने कीमती समय का दुरुपयोग न करें।
कन्या राशि
नया कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन उतना ठीक नहीं है। मध्यम फल मिलेगा। मन में दुविधा उत्पन्न होने से कार्य की गति धीमी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र से लाभ और मान प्रतिष्ठा मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी।
तुला राशि
उत्तम प्रकार की संपत्ति का लाभ मिलेगा। शारीरिक समस्या उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज के दिन किसी से कोई कर्ज आदि ना लें। शत्रुओं से सावधान रहें।
वृश्चिक राशि
आज आपको सामाजिक कार्यों में नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र से मान प्रतिष्ठा मिलने का समय है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए गुरुजनों के सानिध्य में बुद्धि बल का उपयोग करें। प्रेम संबंध मजबूत और मधुर होगा।
धनु राशि
आज आपको परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। साहित्यिक कार्य क्षेत्र में मन लगेगा। अचानक कहीं से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ वाद— विवाद हो सकता है। आपस में बात करते समय सजगता बरतें।
मकर राशि
आज आपको सावधान रहना है क्योंकि आपका बुरा चाहने वाले सक्रिय हैं। आज आपके द्वारा अच्छे कार्यों का संपान होगा। लाभकारी यात्रा का आनंद मिलेगा। व्यापार और व्यवसाय का विस्तार होगा।
कुंभ राशि
आपकी बुद्धि आज आपका साथ देगी। सटीक निर्णय लेने की शक्ति बढ़ेगी। वाणी का प्रभाव पड़ेगा। आज आपके घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। सहयोगी और कुटुंब के लोगों का साथ मिलेगा। जीवन साथी का प्रेम मिलेगा और तारीफ सुनने को मिलेगी।
मीन राशि
सभी कार्य में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ होगा। रुका हुआ धन मिलेगा। स्वस्थ शरीर का सुख प्राप्त होगा। नौकरी—चाकरी करने वालों की पदोन्नति होगी या वेतन बढ़ोतरी होगी। नए कार्य क्षेत्रों में काम करने का अवसर प्राप्त होगा।