29 सितंबर 2020 | आज का राशिफल
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में ग्रहों की चाल के अनुसार शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं। इनका हम सभी के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कुल 12 राशियां होती हैं और हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। आप अपनी राशि के अनुसार अपना राशिफल जान सकते हैं और तदनुसार सावधानी बरत सकते हैं।
तो आइए जानते हैं कि आज का राशिफल क्या है!
मेष राशि
आपके लिए रोजगार के नए साधन बढेंगे। नए कार्य क्षेत्र में काम करने का मौका मिलेगा। आय की वृद्धि होगी। पुराने कार्य बनने की संभावना है। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। नौकरी—चाकरी में लाभ मिलेगा।
वृष राशि
आज मनोवांछित कार्य पूर्ण होंगे । आपकी मेहनत का फल मिलने का आज पूरी संभावना है। नौकरी—चाकरी में उन्नति होगी। कर्मक्षेत्र मजबूत बनेगा। वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि आएगी।
मिथुन राशि
अध्ययन—अध्यापन से लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान—सम्मान बढ़ेगा। राजनीति में सफल प्रतिनिधित्व करेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पिता के माध्यम से भाग्योन्नति होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में पिता का साथ और सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए लाभकारी नहीं है। आकस्मिक दुर्घटना की संभावनाएं हैं, सावधान रहें। शरीर अस्वस्थ रह सकता है। खान-पान का ख्याल रखें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।
सिंह राशि
आज आपको ब्यापार के लिए यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। अपने मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। विपरीतलिंगी के संग साझेदारी से लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख—शांति और खुशियां आएंगी।
कन्या राशि
आज आपकी बौद्धिक क्षमता की वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। आत्मीयजनों से भेंट होगी। खानपान का ध्यान रखें। शत्रुओं से सावधान रहें।
तुला राशि
बाधित कार्य बनने से मन में नई उमंग का संचार होगा। संतान के कारण कोई अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी। ज्ञान की वृद्धि होगी। प्रेमियों के लिए आज का दिन अत्यंत उत्तम है।
वृश्चिक राशि
आज आपके प्रेम और मित्रता के बंधन मजबूत होंगे। आज आपको धन प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। परिवार में बेवजह कलह उत्पन्न हो सकती है। शांति से झगड़े का कारण जानने का प्रयास करें और वाद—विवाद को समाप्त करें। आज के दिन बेवजह किसी से भी ना उलझें।
धनु राशि
पराक्रम बढ़ने से आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज आपको मित्रों और अपने भाइयों का साथ और सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में उतार—चढ़ाव होने की संभावना है, संघर्ष अधिक करना पड़ेगा। अटका धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मकर राशि
परिवार का प्रेम और सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आपके कार्य बगैर किसी बाधा संपन्न होंगे। आज आप अपने कुशल बुद्धि—विवेक के कारण समाज में अपना अलग स्थान बना सकते हैं।
कुम्भ राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए उन्नति होने का समय है। परिवार का सहयोग मिलने से आत्मबल में वृद्धि होगी। मानसिक सुख—शांति और शारीरिक सुख मिलेगा।
मीन राशि
आज के दिन नूतन कार्य क्षेत्र में निवेश ना करें। व्यापार—व्यवसाय में व्यय का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन किए हुए लेन—देन से आपको नुकसान का सामना करना पड़ेगा। खर्च बढ़ने की संभावनाएं हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न होने की संभावना है।
आज का दिन आप सभी के लिए सुखद और मंगलकारी हो!
इन्हीं शुभकामनाओं के साथ,

आचार्य राजेश
ज्योतिषाचार्य, काशी
संपर्क | 7007668977