And… Miss World 2000 is Miss India Priyanka Chopra
इतिहास के झरोखों से 30 नवम्बर | 30 November in History
30 नवंबर 2000, यानी वो तारीख जब विश्व पटल पर भारत का नाम गूंजा, और इस गूंज के पीछे था वो चेहरा जिसे आज दुनिया प्रियंका चोपड़ा के नाम से जानती है। “And… Miss World 2000 is Miss India Priyanka Chopra” जब फिजां में यह शब्द गूंजने के साथ ही मिस वर्ल्ड का ताज प्रियंका चोपड़ा के सिर सजा तो इसी के साथ अपने देश के नाम के साथ भी चार चांद जुड़ गए।
तो आइए आपको मिस वर्ल्ड और टॉप एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की अब तक की जर्नी के बारे में कुछ ख़ास बातें बताते हैं।
• प्रियंका का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में हुआ।
• मिस वर्ल्ड जीतने के बाद साल 2003 में फिल्म हीरो- द लव स्टोरी ऑफ स्पाई के साथ प्रियंका ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद प्रियंका ने लगातार कई फ्लॉप और हिट फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बनाई।
• लेकिन अक्षय कुमार के साथ आई उनकी फिल्म ‘ऐतराज़’ में उनके निभाए नेगेटिव रोल ने उन्हें टॉप पर पहुंचा दिया।
• साल 2015 में प्रियंका अमेरिका थ्रिलर शो क्वांटिको में नज़र आईं। इसके लिए उन्हें पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड मिला। ये अवॉर्ड जीतने वाली प्रियंका पहली दक्षिण एशियाई एक्ट्रेस हैं।
• प्रियंका को सिंगिंग में भी काफी दिलचस्पी है। उनका गाया गाना इन माय सिटी काफी लोकप्रिय हुआ।
• यूएस में पढ़ाई के दौरान वो रंगभेद का भी शिकार हुईं।
• साल 2016 में प्रियंका चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
• जहां टाइम मैगजीन ने उन्हें दुनिया के सौ सबसे ज्यादा प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल किया तो वहीं साल 2017 में फोर्ब्स ने उन्हें दुनिया की सौ सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक बताया।