Top 10 news | अशोक गहलोत कैंप के विधायक प्लेन से जैसलमेर पहुंचे

- 14 अगस्त से शुरु होने वाले राजस्थान विधानसभा सत्र से पहले तमाम सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कैंप के सभी विधायक प्लेन से जयपुर से जैसलमेर पहुंचे। तो दूसरी तरफ राजस्थान बीजेपी प्रमुख सतीश पूनिया का सवाल- अगर कांग्रेस सरकार को खतरा नहीं तो विधायकों को कैद क्यों किया जा रहा है।
- सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया। रिया के परिवार के कुछ सदस्यों का नाम भी शामिल।
- दिल्ली में एलजी ने कोरोना मामलों के मद्देनज़र होटल और साप्ताहिक बाज़ार खोलने पर रोक लगाई।
- पुणे में रिश्वतखोरी के आरोप में सीबीआई ने एचडीएफसी बैंक के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया।
- पंजाब के अमृतसर में ज़हरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत के बाद तरसिक्क के एसएचओ को सस्पेंड किया। ज़हरीली शराब बनाने के आरोप में कुछ लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया।
- एंकर, एक्टर और मॉडल प्रियंका जुनेजा ने सुसाइड कर लिया। दिल्ली के वेलकम इलाके में रहने वाली प्रियंका की खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है।
- जम्मू कश्मीर में एक साल नज़रबंद रहने के बाद पीपुल्स कान्फ्रेंस के नेता सज्जाद लोन को रिहा किया गया। लोन ने ट्विट कर इस बाबत जानकारी साझा की।
- हांगकांग में कोरोना वायरस की वजह से एक साल के लिए चुनाव पर रोक लगाई गई।
- बाराकूडा चैंपियनशिप में भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल ने पहले दौर में चार बर्डी और दो बोगी लगाने के साथ संयुक्त 38वां स्थान हासिल किया।
- एक लंबे गैप के बाद बॉलीवुड डिवा विद्या बालन ने फिल्म शकुंतला देवी के साथ दमदार वापसी की है। उनकी ये फिल्म अमेज़न प्राइम पर रीलीज़ हुई है।
Facebook Comments