राहुल गांधी गरजे— सत्ता में आए तो किसान बिल फाड़कर फेंक देंगे | TOP TEN news
- राहुल गांधी ने मोगा में किया ऐलान- अगर सत्ता में आये तो तीनों किसान बिल फाड़कर कूड़े में डाल देंगे।
- पंजाब के मोगा में राहुल गांधी ने कृषि बिल के विरोध में निकाली ट्रैक्टर रैली, बोले- अगर किसान खुश हैं तो देश भर में प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं।
- श्रेयसी सिंह बीजेपी में शामिल,पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी और शूटर हैं श्रेयसी।
- बिहार और कर्नाटक में विधान परिषद के चुनाव, बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची।
- LJP का ऐलान, नीतीश कुमार की अगुवाई में नहीं लड़ेंगे चुनाव, बिहार फर्स्ट , बिहारी फर्स्ट के नारे के साथ उतरेगी मैदान में, प्रधानमंत्री को पूर्ण समर्थन का दावा।
- जेडीयू विधायक अमरनाथ गामी ने दिखाए बागी तेवर, आरजेडी में हुए शामिल।
- 31 अक्टूबर तक बन्द रहेंगे दिल्ली के सभी स्कूल, कोरोना को देखते हुए सरकार ने लिया फैसला।
- हाथरस में बवाल, सपा और आरएलडी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां। हाथरस कांड को लेकर प्रियंका गांधी की मांग, बोलीं- डीएम को तुरंत बर्खास्त कर भूमिका की जांच हो।
- केरल के कोच्चि में नियमित उड़ान के दौरान हादसे का शिकार हुआ नेवी का ग्लाइडर, दो नौसैनिक अधिकारियों की मौत।
- 5 अक्टूबर से दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ महा अभियान होगा शुरू, दिल्ली सरकार ने तैयार किया एक्शन प्लान।
Facebook Comments Box