TOP TEN news | रिया चक्रबर्ती मुंबई की भायखला जेल में बंद
- NCB द्वारा ड्रग्स मामले में गिरफ्तार रिया चक्रबर्ती चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में, 22 सितंबर तक मुंबई की भायखला जेल में रहेंगी रिया।
- आरजेडी की अपील, 9 सितंबर को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए जलाएं लालटेन या मोमबत्ती, बेरोज़गारी की समस्या को खत्म करने के लिए की गई अपील।
- FSSAI ने बच्चों के लेकर जारी किया अहम आदेश, स्कूल परिसर के पचास मीटर के दायरे में नहीं होगी जंक फूड की बिक्री।
- उत्तर प्रदेश— प्रयागराज में नहीं गिरेगा आजम खान का हमसफर रिसोर्ट, हाइकोर्ट ने लगाई रोक।
- श्रीलंका में जल्द ही लग सकता है गोहत्या पर प्रतिबंध, प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे की पार्टी ने दी मंजूरी।
- मध्य प्रदेश— भोपाल में झाड़ फूंक के बहाने कथित बाबा ने किया महिला से रेप, बच्चा न होने की वजह से पति और सास लेकर गए थे महिला को बाबा के पास, महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार।
- मध्य प्रदेश— भोपाल के रायसेन ज़िले के एक ढाबे से पकड़ा गया बीस हजार का इनामी बदमाश मुख्तार मलिक, 56 मामलों में थी पुलिस को तलाश, 1982 से था अपराध की दुनिया में सक्रिय।
- दिल्ली- ब्लू और पिंक लाइन पर मेट्रो से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, 171 दिन बाद आज से ब्लू और पिंक लाइन पर दौड़ेगी मेट्रो।
- IPL 2020- ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ क्रिस लिन पहुंचे अबु धाबी, मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलेंगे क्रिस। 19 सितंबर को है पहला मैच।
- राजस्थान- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लोगों से एक महीने तक नहीं करेंगे मुलाकात, सिर्फ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर करेंगे बात, सीएम निवास और कार्यालय के चालीस कर्मियों के कोरोना पाजिटिव होने के बाद लिया फैसला।
Facebook Comments Box