11 जनवरी 2021 | आज का पञ्चाङ्ग और राशिफल

ॐ श्री गणेशाय नमः
श्री विक्रम संवत : 2077
ऋतु : हेमन्त
मास : पौष
पक्ष : कृष्ण पक्ष
तिथि : त्रयोदशी तिथि, दिन 01:24 बजे तक, उपरान्त चतुर्दशी तिथि
नक्षत्र : ज्येष्ठा नक्षत्र, प्रातः 08:18 बजे तक, उपरांत मूल नक्षत्र
योग : ध्रुव योग, प्रात: 5:34 बजे तक, उपरान्त व्याघात योग
करण : वणिज करण 2:34 बजे तक, विष्टि करण शेष रात्रि 01:27 बजे तक, उपरान्त शकुन और चतुष्पाद

आज का सूर्योदय : 6:44 बजे (काशी)
आज का सूर्यास्त : 5:16 बजे (काशी)

आज का दिशाशूल
पूर्व दिशा और दक्षिण पूर्व कोण

दिशाशूल का निदान
अति आवश्यक होने पर यात्रा करनी पड़े तो आईने में अपना चेहरा देखकर यात्रा करें। साथ ही तुलसी के पौधे में जल दें और आशुतोष भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करें। भोलेनाथ जी की अर्धा परिक्रमा करके यात्रा प्रारंभ करें तो शुभ होगा, मंगलमय होगा।

अभिजीत मुहूर्त
दिन में 11:44 बजे से 12:27 बजे तक

राहुकाल
सुबह 8:05 बजे से 9:25 बजे तक

आइए आज का राशिफल जानते हैं

मेष राशि
आज आपको पैतृक संपत्ति का लाभ होगा तथा परिवार का सुख मिलेगा। नाना प्रकार की सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। आपके घर में आज कोई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने की संभावना है। आज के दिन धर्मकर्म से पुण्य फल प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

वृष राशि
आज के दिन आपको ऑफिस में काम का बोझ अधिक हो सकता है, जिससे थकान होगी। स्वास्थ्य खराब रहने से मन विचलित रहेगा तथा कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। खानपान पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक लेनदेन करते समय सजग और सावधान रहें।

मिथुन राशि
आज आपको वैदेशिक कार्य क्षेत्र से लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में रहने वालों को आज संतान सुख का आनंद प्राप्त होगा या संतान के कारण सुख मिलने की संभावना है। वैवाहिक संबंध में रोमांस बढ़ेगा तथा प्रेम संबंध मजबूत होंगे।परिवार में सुख-सुविधा के नए साधन जुटाएंगे।

कर्क राशि
आज आपको गुप्त शत्रु का भय सता सकता है। आज आपके साथ कुछ आकस्मिक परिवर्तन घटने की संभावना है। वाहन आदि से कहीं जाना पड़े तो सावधानीपूर्वक चलाएं, चोट आदि लगने की संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में लाभ मिलेगा। व्यापार तथा रोजगार में लाभ मिलने की संभावना है।

सिंह राशि
आज आपको अचल संपत्ति का लाभ मिलने की संभावना है। आज के दिन शिक्षा क्षेत्र में विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग मिलेगा तथा गुरु का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पुत्र के माध्यम से कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आज आपको प्रेम का प्रस्ताव मिल सकता है।

कन्या राशि
आज आपको अपने परिवार का प्रेम और सहयोग मिलेगा। हृदय संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। आज के दिन व्यर्थ में किसी से भी ना उलझें। बिना कारण समस्या में पड़ सकते हैं। सुख में कमी आएगी। जमीन जायदाद संबंधी विवाद उत्पन्न हो सकता है।

तुला राशि
आज आपको व्यापार के संबंध से लम्बी यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है। इस यात्रा से आपको सकारात्मक फल प्राप्त होगा। पराक्रम बढ़ने से कार्य की गति में बढ़ोतरी होगी। भाई-बहनों से मधुर संबंध स्थापित होंगे। कर्म का बढ़िया फल प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि
आज आपकी मधुर वाणी का प्रभाव चारों ओर देखने को मिलेगा। अपनी मधुर वक्तव्य से सभी को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। कर्मक्षेत्र में यश की प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ की स्थिति बनी रहेगी। कुटुंब से लाभ होगा। स्वादिष्ट भोजन करने का अवसर प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा में सफलता प्राप्ति होगी।

धनु राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शरीर ऊर्जावान तथा आत्मबल से भरपूर रहेगा। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। चेहरे में चमक का कारण है आपकी खुशी। ज्ञान बढ़ने से स्वभाव में विनम्रता आएगी। माता का सुख प्राप्त होगा, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर राशि
आज के दिन आपको अपने दफ्तर में परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है। व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ेगा। पारिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा परंतु आज आपको दोस्तों से ज्यादा उम्मीद नहीं रखना चाहिए। यात्रा करना अति आवश्यक होने पर शुभ मुहूर्त पर ही यात्रा करें।

कुम्भ राशि
आपके रोजगार क्षेत्र में आज के दिन आपको माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहेगा। धन-धान्य की वृद्धि होगी। शारीरिक सुख प्राप्त होगा तथा मन शान्त रहेगा। व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। वैवाहिक जीवन आनंददायक तथा रोमांचक होगा।

मीन राशि
राजनीतिक क्षेत्र से आज के दिन आपको अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए आज का दिन उत्तम माना जाएगा। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को आज के दिन सफलता मिलेगी। कर्म क्षेत्र में आय की वृद्धि होगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ संभव है। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को आज के दिन प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *