12 जनवरी 2021 | आज का पञ्चाङ्ग और राशिफल

ॐ श्री गणेशाय नमः
श्री विक्रम संवत : 2077
ऋतु : हेमन्त
मास : पौष
पक्ष : कृष्ण पक्ष
तिथि : चतुर्दशी तिथि दिन 11:37 बजे तक, उपरान्त अमावस्या तिथि
नक्षत्र : मूल नक्षत्र, प्रातः 07:07 बजे तक, उपरांत पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र
योग : व्याघात योग शेष रात्रि 3:05 बजे तक, उपरान्त हर्षण योग
करण : शकुन करण दोपहर 12:24 बजे तक, चतुष्पाद करण रात्रि 11:25 बजे तक, उपरान्त नाग और किन्स्तुघ्न

आज का सूर्योदय : 6:43 बजे (काशी)
आज का सूर्यास्त : 5:17 बजे (काशी)

आज का दिशाशूल
उत्तर दिशा और वायव्य कोण (उत्तर पश्चिम)

दिशाशूल का निदान
अत्यावश्यक यात्रा पर निकलने से पहले गुड़ का सेवन करें। साथ ही आंगन में तुलसी के पौधे में जल देकर हनुमान जी का दर्शन करके यात्रा के लिए निकलें। इसे यात्रा शुभ एवं मंगलकारी होगी।

आज का राहुकाल
दिन में 2:46 बजे से 4:06 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त
दिन में 11:44 बजे से 12:27 बजे तक

आइए अब आज का राशिफल जानते हैं…

मेष राशि
आज के दिन इस राशि के व्यक्ति धार्मिक कार्य एवं सामाजिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। धर्म कर्म का लाभ मिलेगा।आध्यात्मिक उन्नति का समय है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन विशेष लाभकारी सिद्ध होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी एवं ज्ञान की वृद्धि होगी। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सतगुरुओं के सत्संग का लाभ मिलेगा।

वृष राशि
आज आपको अपने कर्म क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपको कई दिक्कतों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, जिस वजह से आप झुंझलाहट और बेचैनी महसूस करेंगे। सफल होने के लिए आपको धैर्य रखने की जरूरत है। वाद विवाद से दूर रहें। सफर में सावधानी बरतें। मन में किसी भी प्रकार का नकारात्मक विचार ना आने दें।

मिथुन राशि
आज आपको व्यापार में संतोषजनक लाभ मिलेगा। साझेदारी के काम से बढ़िया लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकारी क्षेत्र में मान सम्मान प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केंद्र होंगे। दैनिक आय तथा रोजगार की वृद्धि होगी। जीवनसाथी के माध्यम से धन लाभ होगा। जीवन साथी को कुछ ना कुछ सरप्राइज देते रहें और प्रसन्न रखें।

कर्क राशि
आज के दिन विद्यार्थियों को विद्या क्षेत्र में कोई उपलब्धि प्राप्ति होगी। स्मरण शक्ति का विकास होगा। आज आपको उत्तम संपत्ति का लाभ मिलेगा। आज आप धन का संचय करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य संबंधित विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आज के दिन किसी से भी उधार ना लें। शादी को सिर्फ शारीरिक रिश्ता समझने वाले को आज सच्चे प्यार का अहसास होगा।

सिंह राशि
आज आप प्रतिस्पर्धाओं में विजयी होंगे। अध्ययन-अध्यापन या शिक्षा क्षेत्र में नई उपलब्धि प्राप्ति होगी। आज आपको उत्तम ज्ञान के साथ-साथ उत्तम पुत्र सुख मिलने की भी संभावना है। आज के दिन आप स्वादिष्ट पकवान का आनन्द उठाएंगे। आपका प्रेम संबंध और मजबूत बनेगा।

कन्या राशि
आज आपको नए-नए वस्त्र व आभूषण की खरीदारी करने का अवसर मिल सकता हैं किंतु खरीदारी करते समय सावधान रहने की जरूरत है। आज आपको किसी न किसी कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। किसी भी प्रकार की परिस्थिति से अपनी सूझबूझ से समझौता करें। मानसिक स्थिति कुछ कमजोर दिखाई देने की संभावना है। मन में किसी भी प्रकार की चिंता को पलने ना दें।

तुला राशि
आज आप व्यापार या धनार्जन के लिए दूर देश की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। अपनी योजनाओं को गुप्त रखते हुए अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ें तो आज सफलता मिलेगी। आज के दिन भाई बहनों के साथ मधुर संबंध स्थापित होंगे परंतु गुप्त शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशि
आज आपको स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। स्नेहीजनों से मेलजोल बढ़ेगा। आज के दिन लगनशील बने रहें और धैर्य धारण करें, बढ़िया फल मिलने की संभावना है। नौकरी तथा व्यापार क्षेत्र में विभिन्न नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको समय के साथ चलने का प्रयास करना चाहिए। बौद्धिक कार्य करने वालों के लिए आज का दिन लाभकारी होगा।

धनु राशि
आज आपको नौकरी चाकरी में पदोन्नति या विशेष लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा और आज आपको परिवार का पूर्ण सहयोग भी मिलेगा। आत्मबल की वृद्धि होगी। सरकार या किसी विशिष्ट सरकारी अधिकारी के सहयोग से धन लाभ होने की संभावना है।स्मरण शक्ति का विकास होगा। अध्ययन अध्यापन में पहले से बेहतर लाभ होगा। शरीर स्वस्थ और बलवान रहेगा।

मकर राशि
आज आपका मन चंचल एवं अस्थिर रहेगा। मन चंचल होने के कारण काम में मन नहीं लगेगा। घर के छोटे-मोटे कामों में उलझे रहेंगे। यात्रा के दौरान अधिक व्यय संभव है, अतः आज के दिन यात्रा नहीं करना ही आपके लिए बेहतर होगा। यात्रा के दौरान खानपान का विशेष ध्यान रखें। शल्य चिकित्सा में धन का व्यय हो सकता है।

कुम्भ राशि
आज का दिन आपके लिए मनोरंजक है। धन-धान्य की वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज के दिन आपको लगभग सभी क्षेत्र से लाभ मिलने की उम्मीद है। सगे संबंधियों से भेंट होने से मन प्रसन्न रहेगा। अचानक कुछ लाभ मिलने की आशा है। अपने प्रेमी के लिए समय निकालें।

मीन राशि
आज आप का व्यापार व्यवसाय में वृद्धि होगा। सोचा हुआ कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में पिता का साथ एवं उनका सलाह मिलेगा। पिता के द्वारा विशेष सहयोग मिलने से व्यापार में लाभ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। उच्च शिक्षा लेने वालों को सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन मनोरंजनात्मक होगा तथा प्रेम संबंध मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *