15 जनवरी 2021 | आज का पञ्चाङ्ग और राशिफल

ॐ श्री गणेशाय नमः
श्री विक्रम संवत : 2077
ऋतु : हेमन्त
मास : पौष
पक्ष : शुक्ल पक्ष
तिथि : द्वितीया तिथि सुबह 08:38 बजे तक, उपरान्त तृतीया तिथि
नक्षत्र : धनिष्ठा नक्षत्र, प्रातः 06:18 बजे तक, उपरांत शतभिषा नक्षत्र
योग : सिद्धि योग, रात्रि 9:39 बजे तक, उपरान्त व्यतिपात योग
करण : कौलव करण, सुबह 08:06 बजे तक, तैतिल करण रात्रि 7:51 बजे तक, उपरान्त गर और वणिज

आज का सूर्योदय : 6:42 बजे (काशी)
आज का सूर्यास्त : 5:18 बजे (काशी)

राहु काल
सुबह 10:46 बजे से रात्रि 12:07 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक

आज का दिशाशूल 
पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण—पश्चिम)

दिशाशूल का निदान
यात्रा अत्यंत आवश्यक होने पर राई या जौ से बनी सामग्री खाकर पूर्व की ओर से निकलें। नित्य पूजित तुलसी के पौधे या मंदिर की दायीं ओर से परिक्रमा कर भी यात्रा प्रारंभ कर सकते हैं। ऐसा करने मात्र से खतरा टल जाएगा और आपकी यात्रा सुखद और सफल होगी।

अब आइए जानते हैं आज का राशिफल

मेष राशि
आज आपका पहले से नियोजित किया बनता हुआ नजर आएगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आपकी मेहनत का फल मिलने की आज पूरी संभावना है। नौकरी चाकरी में उन्नति होगी। कर्मक्षेत्र मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि आएगी।

वृष राशि
आज के दिन आपको अध्ययन अध्यापन में लाभ मिलेगा।सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति में सफल प्रतिनिधित्व करेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, पिता के सहयोग से भाग्योन्नति होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में पिता का साथ और सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए लाभकारी नहीं है। आकस्मिक दुर्घटना होने की संभावनाएं हैं, सावधान रहें। शारीरिक थकान हो सकती है, खान-पान का ख्याल रखें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।

कर्क राशि
आज आपको व्यापार के लिए यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। अपने मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। विपरीत लिंगी के संग साझेदारी से लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख शांति और खुशियां आएंगी।

सिंह राशि
आज आपकी बौद्धिक क्षमता की वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में नये अवसर प्राप्त होंगे। आत्मीयजनों से भेंट होगी, खानपान का ध्यान रखें। शत्रुओं से सावधान रहें।

कन्या राशि
रुके हुए कार्य बनने से मन में नई उत्साह उमंग का आरम्भ फिर से होगा। सन्तान के कारण कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी। ज्ञान की वृद्धि होगी। प्रेमियों के लिए आज का दिन अत्यंत उत्तम है।

तुला राशि
आज आपके प्रेम और मित्रता के बंधन मजबूत होंगे। आज आपको धन प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। परिवार मे बेवजह कलह उत्पन्न हो सकता है। शांति से झगड़े का कारण जानने का प्रयास करें और वाद विवाद को समाप्त करें। आज के दिन बेवजह किसी से भी ना उलझें।

वृश्चिक राशि
लगभग सभी क्षेत्र में आज आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। आज आपको मित्रों और अपने भाइयों का साथ और सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में उतार चढ़ाव होने की संभावना है, कर्म क्षेत्र में संघर्ष अधिक करना पड़ेगा। रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु राशि
परिवार का प्रेम और सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।आज आपके लगभग सभी कार्य बिना किसी बाधा के संपन्न होंगे। आज आप अपने कुशल बुद्धि विवेक के कारण समाज में अपना अलग स्थान बना सकते हैं।

मकर राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए उन्नति का समय है। परिवार का सहयोग मिलने से आत्मबल में वृद्धि होगी। मानसिक सुख शांति तथा शारीरिक सुख मिलेगा।

कुम्भ राशि
आज के दिन आपको नए कार्य में निवेश नहीं करना चाहिये। व्यापार व्यवसाय में व्यय का सामना करना पड़ सकता है।आज के दिन लेनदेन से आपको नुकसान का सामना करना पड़ेगा। खर्च बढ़ने की संभावनाएं हैं। वैवाहिक जीवन तनावग्रस्त रहने की संभावना है।

मीन राशि
आज आपके लिए रोजगार के नये साधन बढ़ेंगे। नए कार्य क्षेत्र में काम करने का मौका मिलेगा। आय की वृद्धि होगी। पुराने कार्य बनने की संभावना है। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। नौकरी चाकरी में लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *