28 जून 2021 का पंचांग और राशिफल | Today’s HOROSCOPE

आज का पंचांग

आज, 28 जून को दोपहर एक बजे से पंचक (पचखा) प्रारंभ होगा। इसके पूर्व सुबह 7.30 बजे से नौ बजे तक राहुकाल है। इस दौरान कोई शुभ कार्य शुरू नहीं करना चाहिए।

आज का राशिफल

मेष
आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में परिश्रम अधिक करना होगा। हालांकि सभी कार्यों में मां का सहयोग मिलने की संभावना है।

वृष
आज बातचीत में संयत रहें। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार के योग हैं। परिश्रम अवश्य अधिक करना पड़ सकता है। लेकिन, आय में वृद्धि और साथियों का सहयोग मिलने की उम्मीद भी है।

मिथुन
मन अशांत रह सकता है। क्रोध और आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। सेहत पर भी ध्यान दें।

कर्क
आत्मविश्वास से लबरेज रहने की कोशिश करें। मन अशांत रह सकता है किंतु धैर्य रखें तो कारोबार में सुधार होगा, लाभ में वृद्धि होगी। सेहत पर ध्यान देने की जरुरत है।

सिंह
पठन-पाठन में रुचि बनी रहेगी। आज किसी पुराने मित्र से भेंट की संभावना है। कोई स्वादिष्ट व्यंजन खाने को मिल सकता है, जिसकी इच्छा है।

कन्या
मन प्रसन्न रहने की उम्मीद है। बातचीत गड़बड़ होने पर बने काम बिगड़ सकते हैं इसलिए बातचीत के दौरान संतुलित रहें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है पर इसी के साथ मान-सम्मान की भी प्राप्ति होगी।

तुला
दिल खुश रहेगा किंतु क्रोध से बचें। माता-पिता का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती है जिसके लिए तैयार रहें।

वृश्चिक
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर है। हालांकि कार्यक्षेत्र का विस्तार बढ़ने से जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

धनु
अपनी भावनाओं को वश में रखें तो बेहतर रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। धर्म-कर्म में भी खुद को व्यस्त रखें। आज मीठे खान-पान में रुचि रहेगी।

मकर
आज मूड में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कारोबार में सुधार की उम्मीद है। किसी मित्र के सहयोग से काम बनने की उम्मीद है।

कुंभ
आत्मविश्वास न घटने दें, भले ही विपरीत प​रिस्थिति हो। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने के योग हैं। पर्यटन पर खर्च हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

मीन
कारोबार में सुधार के आसार हैं। भाई-बहनों का साथ मिलने की उम्मीद है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *