31 दिसंबर 2020 | आज का पञ्चाङ्ग और राशिफल

ॐ श्री गणेशाय नमः
गुरुवार
श्री विक्रम संवत : 2077
ऋतु : हेमंत
मास : पौष
पक्ष : कृष्ण पक्ष ।
तिथि : प्रतिपदा तिथि, प्रातः 9:08 बजे तक, उपरान्त द्वितीया तिथि
नक्षत्र : पुनर्वसु नक्षत्र, रात्रि 7:56 बजे तक, उपरांत पुष्य नक्षत्र
योग : ऐन्द्र योग, दोपहर 3:32 बजे तक, उपरान्त वैधृति योग
करण : कौलव करण सुबह 9:31 बजे तक, तैतिल करण रात 9:37 बजे तक, उपरान्त गर और वणिज

आज का सूर्योदय : 6:47 बजे (काशी)
आज का सूर्यास्त : 5:13 pm (काशी)

आज का दिशाशूल
दक्षिण दिशा और आग्नेय कोण (दक्षिण पूर्व)

दिशाशूल का निदान
अति आवश्यक होने पर दही खाकर यात्रा प्रारंभ कर सकते हैं। तुलसी में जल का अर्घ्य दें और आशुतोष भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक करके उत्तर की तरफ से यात्रा प्रारंभ करें। इससे रास्ते के दोष, दुर्घटना आदि समाप्त हो जाते हैं।

राहुकाल
दोपहर 1:20 बजे से 2:40 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:40 बजे से दोपहर 12:22 बजे तक

आइए अब आज का राशिफल जानते हैं…

मेष राशि
आज आपका प्रेम संबंध मजबूत होगा। आज आपको परिश्रम अधिक करना पड़ेगा परन्तु आपने जैसा सोचा हुआ है, वैसा ही धन लाभ मिलेगा। फिजूलखर्ची बढ़ने की संभावना है। पारिवारिक कलह का कारण आपसी वाद-विवाद हो सकता है। झगड़े को ज्यादा बढ़ने न दें।

वृष राशि
आज आपको अपने मित्रों का साथ और भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी खासी तारीफ करेंगे। आज के दिन आपको अपने कर्म क्षेत्र में अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। उच्च शिक्षा के लिए उत्तम समय है। व्यापार में उतार चढ़ाव होने की संभावना है, धैर्य रखें।

मिथुन राशि
आज आपके परिवार के लोग आपके काम काज में सहयोग करेंगे। आज आपके कार्य में कोई भी विघ्न बाधा नहीं आने से आप प्रसन्न होकर अपना काम करेंगे। आज आप कुशलतापूर्वक बातचीत से अपना काम निकालने में सफल होंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें।

कर्क राशि
अपने सकारात्मक रवैया और आत्मविश्वास की वजह से आप आसपास के लोगों को प्रभावित करेंगे। लोगों को दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों की पदोन्नति होने की संभावना है। सरकार से लाभ मिलने का समय है। परिवार का सहयोग मिलने से आत्मबल की वृद्धि होगी। आप की प्रेम कहानी आज एक नया मोड़ ले सकती है।

सिंह राशि
यदि आज आप नए व्यापार-व्यवसाय में धन निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज आपको ऐसा न करने की सलाह दी जाती है। आज का लेनदेन नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। रियल एस्टेट सम्बन्धी लेनदेन के लिए अच्छा दिन है। यात्रा करने से बचें। शारीरिक बीमारी सही होने की काफी उम्मीद है।

कन्या राशि
आज आपकी राशि वालों के लिए लक्ष्मी जी की कृपा बरसने वाली है। आपके आय के श्रोत बढ़ेंगे। धन की वृद्घि होगी। पुराने कार्य बनने से मन में नई उत्साह देखने को मिलेगी। नौकरी-चाकरी करने वालों को लाभ मिलेगा। थोड़ी मेहनत से ही अधिक फल मिलने की संभावना है।

तुला राशि
आज आपके पूर्व नियोजित कार्य बनेंगे। रुके हुए कार्य पूरा होने की पूरी संभावना है जिससे आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। पूर्व में की गई मेहनत का फल आज मिलने की संभावना है। नौकरी चाकरी में उन्नति होगी। वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि
आज आपको अध्ययन-अध्यापन से लाभ मिलेगा। शिक्षा क्षेत्र में प्रगति का समय है। राजनीतिक तथा सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, आज आपकी भाग्योन्नति का योग बन रहा है।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा। चिंता के कारण भय की स्थिति बनी रहने की संभावना है। आकस्मिक दुर्घटना के योग बन रहे हैं, सावधान रहें। स्वास्थ्य संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। पेट की समस्या से भी परेशान रहते हैं। घर की गुप्त बातें सार्वजनिक ना होने दें।

मकर राशि
आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बनाएंगे। परिवार के साथ यात्रा के अवसर प्राप्त होंगे। पत्नी या किसी स्त्री की साझेदारी से उनके साथ से लाभ मिलेगा। साझेदारी के व्यापार से लाभ मिलने की पूरी संभावना है।वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि की वृद्धि होगी।

कुम्भ राशि
आज आपका बुद्धि विकास होगा। बौद्धिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। कार्य क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। भूमि धन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित चिंता बढ़ने की संभावना है, खानपान का विशेष ध्यान रखें। शत्रुओं से सावधान रहें।

मीन राशि
आज आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। कुटुम्ब के साथ साथ मित्रों की वृद्धि होगी। विद्या धन का लाभ होगा। प्रेमी/प्रेमिकाओं के लिए आज का दिन विशेष है। दोनों में आत्मीयता बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *