16 जनवरी 2021 | आज का पञ्चाङ्ग और राशिफल

ॐ श्री गणेशाय नमः
श्री विक्रम संवत : 2077
ऋतु : हेमन्त
मास : पौष
पक्ष : शुक्ल पक्ष
तिथि : तृतीया तिथि, प्रातः 08:35 बजे तक,उपरान्त चतुर्थी तिथि
नक्षत्र : शतभिषा नक्षत्र, अगले दिन प्रातः 7:17 बजे तक
योग : व्यतिपात योग, रात्रि 8:37 बजे तक, उपरान्त वरीयान योग
करण : गर करण 07:47 बजे तक, वणिज करण रात्रि 7:53 बजे तक, उपरान्त विष्टि और बव

आज का सूर्योदय : 6:42 बजे (काशी)
आज का सूर्यास्त : 5:18 बजे (काशी)

आज का दिशाशूल 
पूर्व दिशा और ईशान कोण (उत्तर—पूर्व) 
(दिशाशूल पर यात्रा कष्टकारी साबित होती है) 

दिशाशूल का निदान  
अति आवश्यक कार्य से यात्रा करना पड़े तो उड़द, अदरक या तिल खाकर अथवा इनसे बनी सामग्री का सेवन कर यात्रा करें। इससे शूल दोष का नाश होता है। यदि घर या आंगन में तुलसी का पौधा हो तो उसमें अर्घ्य दें और दाहिने से परिक्रमा करते हुए यात्रा प्रारंभ करें।

आज राहुकाल 
सुबह 09:26 बजे से सुबह 10:47 बजे तक 

आज अभिजीत मुहूर्त 
सुबह 11:46 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक 

आइए आज का राशिफल जानते हैं…

मेष राशि
आज कार्यक्षेत्र में संतोषजनक लाभ नहीं मिलने पर भी आप मन से संतुष्ट रहेंगे। कार्य की अधिकता के कारण आज आप दिनभर व्यस्त रहेंगे। आय और रोजगार में वृद्धि होगी। दौड़ भाग ज्यादा होने से शाम को घर आने के बाद आपका मिजाज थोड़ा चिड़चिड़ा देखने को मिल सकता है।

वृष राशि
नया कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय से बढ़िया धन लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी रुके हुए कार्य बनेंगे।आर्थिक पक्ष संतोषजनक रहेगा। रात में अचानक कुछ लाभ मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि
कार्य क्षेत्र में आज आपको परिवार और मित्रों का साथ-सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में अपना मन लगाएंगे। भूमि तथा पशुपालन के माध्यम से लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्य में मन लगेगा। पिता के सहयोग से व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा।

कर्क राशि
आज के दिन आपको सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शत्रुओं से वाद-विवाद बढ़ सकता है, सावधानी बरतें। कार्य का बोझ बढ़ने से शरीर सुस्त रहेगा। मेहनत अधिक करनी होगी। धैर्यपूर्वक कार्य करें, मेहनत से घबराएं नहीं।

सिंह राशि
आज के दिन प्रेम बन्धन तथा वैवाहिक संबंध मधुर बनेंगे।आज के दिन कार्य सम्पादन होने में देरी हो सकती है। वैदेशिक क्षेत्र से लाभ मिलेगा तथा समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सेहत उत्तम रहेगी। किसी विपरीत लिंगी मित्र की सहायता से लाभ मिलेगा।

कन्या राशि
आज आपको उत्तम संपत्ति का लाभ मिलने की संभावना है।शरीर में कोई नया रोग देखा जा सकता है, खानपान का ध्यान रखें। आज के दिन किसी से भी कर्ज ना लें, कर्ज में डूब सकते हैं। शत्रु से पीड़ा मिल सकती है, उनसे सावधान रहें।

तुला राशि
आज आपको सामाजिक दायित्व का निर्वहन करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि-विवेक से काम करें, सफल होने की पूरी उम्मीद है। प्रेम संबंध मजबूत तथा मधुर होंगे।

वृश्चिक राशि
शिक्षा नौकरी या काम के लिए आज आपको अपने शहर से दूर जाना पड़ सकता है। आज आपको परिवार से दूर होना पड़ सकता है। साहित्य तथा रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। अचानक कहीं से लाभ के योग बन रहे हैं। अपने कार्य में कुछ ढीले नजर आएंगे। इसके कारण पारिवारिक कलह भी हो सकता है।

धनु राशि
आज आपको मित्रों और अपने भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा के लिए उत्तम समय है। व्यापार तथा रोजगार के लिए आज के दिन संघर्ष अधिक करना पड़ेगा।रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर राशि
आज आपको परिवार का साथ और सहयोग मिलेगा। सोचे हुए कार्य बिना रुकावट के संपन्न होंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका लोगों से बातचीत का लहजा बदलने से आज आप समाज में अपना अलग स्थान बनायेंगे। मान सम्मान बढ़ेगा। आज आपकी बातों से ही काम बन सकता है।

कुम्भ राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सरकारी नौकरी करने वालों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। सरकार से कोई विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। परिवार का सहयोग मिलने से आत्मबल में वृद्धि होगी। घर में सुख शांति बनी रहेगी। स्वस्थ स्वास्थ्य का सुख मिलेगा।

मीन राशि
नूतन व्यापार व्यवसाय में आज आपको घाटा सहना पड़ सकता है। आज के दिन किए हुए लेनदेन से आपको नुकसान का सामना करना पड़ेगा। खर्च अधिक हो सकता है। किसी कारणवश वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *