TODAY HISTORY | जब प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दिल्ली मेट्रो की शुरुआत की

24 दिसंबर | आज का इतिहास

हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।

24 दिसंबर को जन्मीं हस्तियां

• 1961 : हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रीति सप्रू
• 1959 : भारतीय अभिनेता अनिल कपूर
• 1930 : पत्रकार एवं साहित्यकार उषा प्रियंवदा
• 1924 : भारतीय गायक मुहम्मद रफ़ी
• 1924 : स्वतंत्रता सेनानी व महादेव देसाई के पुत्र नारायण भाई देसाई
• 1916 : राजनीतिक दल ‘नागा नेशनलिस्ट ऑर्गेनाइजेशन’ से संबंधित भारतीय राजनीतिज्ञ पी. शीलू एओ
• 1914 : कुष्‍ठरोगियों की सेवा के लिए विख्‍यात सामाजिक कार्यकर्ता बाबा आम्टे
• 1892 : प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार बनारसीदास चतुर्वेदी
• 1880 : प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी और पत्रकार भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया

24 दिसंबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि

• 1988 : हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार
• 1987 : तमिल अभिनेता और राजनेता एम. जी. रामचन्द्रन
• 1973 : तमिलनाडु के वेल्लोर ई.वी. रामास्वामी नायकर

24 दिसंबर के उत्सव और दिवस

• राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस

थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं

• 2014 : अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देने की घोषणा हुई।
• 2011 : क्यूबा की सरकार ने 2900 कैदियों को रिहा करने की घोषणा की।
• 2008 : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में 55% वोट पड़े।
• 2007 : मंगल ग्रह के रहस्यों की खोज के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी यान मार्स ने मंगल ग्रह की कक्षा में अपने चार हज़ार चक्कर पूरे किए।
• 2006 : शिखर बैठक में फ़िलिस्तीन को इस्रायल कई सुविधाएँ देने के लिए तैयार हो गया।
• 2005 : यूरोपीय संघ ने ‘खालिस्तान ज़िन्दाबाद फ़ोर्स’ नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया।
• 2003 : अमेरिकी विदेश विभाग ने 30 जून 2004 को इराक में सत्ता सौंपने की तैयारी शुरू की।
• 2002 : दिल्ली मेट्रो का शुभारंभ तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। इसकी शुरुआत शाहदरा—तीस हज़ारी (रेड लाइन) से हुई थी।
• 2000 : विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।
• 1996 : तज़ाकिस्तान में गृहयुद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता सम्पन्न।
• 1989 : देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वर्ल्ड’ महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खोला गया।
• 1986 : लोटस टैंपल श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था।
• 1967 : चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
• 1962 : सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
• 1954 : दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की।
• 1921 : नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
• 1894 : कलकत्ता में पहले मेडिकल कांफ्रेस का आयोजन।
• 1889 : भारत में पहला मनोरंजन पार्क एसेल वर्ल्‍ड मुम्बई में खोला गया।
• 1798 : रूस और ब्रिटेन के बीच दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर।
• 1715 : स्वीडन की सेना ने नार्वे पर कब्जा किया।
• 1524 : यूरोप से भारत तक पहुँचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली खोजी नाविक वास्को डी गामा का कोच्चि (भारत) में निधन हो गया।

… तो ये हैं चौबीस दिसंबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *