TODAY HISTORY | जब औरंगजेब की यातना के कारण शिवाजी के पुत्र संभाजी की मौत हो गई

28 दिसंबर | आज का इतिहास

हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।

28 दिसंबर को जन्मीं हस्तियां

• 1900 : मराठी उपन्यासकार, आलोचक व पत्रकार गजानन त्र्यंबक माडखोलकर
• 1932 : भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति धीरूभाई अंबानी
• 1937 : भारतीय उद्योगपति रतन टाटा
• 1952 : भारतीय राजनेता अरुण जेटली

28 दिसंबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि

• 1940 : बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत और छत्तीसगढ़ राज्य में जन जागरणकर्ता सुन्दरलाल शर्मा
• 1940 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता ए. के. एंटनी
• 1972 : वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
• 1974 : प्रसिद्ध राजनेता व राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री हीरा लाल शास्त्री
• 1977 : हिन्दी कवि सुमित्रानंदन पंत
• 2002 : मशहूर फ़ैशन फ़ोटोग्राफ़र हर्वे रिट्स
• 2003 : 1998 से 2000 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे कुशाभाऊ ठाकरे
• 2016 : भाजपा नेता व मध्य प्रदेश के भूतपूर्व 11वें मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा

28 दिसंबर के उत्सव और दिवस

• केंद्रीय आरक्षी पुलिस दिवस

थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं

• 2013 : आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई।
• 2008 : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और साहित्यकार प्रो. सुरेश वात्स्यायन का निधन हो गया।
• 2007 : रूस ने ईरान के बुशेहर विद्युत संयंत्र के लिए परमाणु ईंधन की दूसरी खेप भेजी।
• 2003 : इस्रायल ने कज़ाकिस्तान के बैंकानूर अंतरिक्ष स्टेशन से दूसरा वाणिज्य उपग्रह छोड़ा।
• 2003 : अमेरिका में ब्रिटेन के कुछ विमानों में स्काई मार्शल यानी सुरक्षा गार्ड तैनात करने का फैसला लिया गया।
• 2000 : भारतीय डाक विभाग द्वारा वीरता पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में पांच डाक टिकटों के सेट में 3 रुपये का एक सचित्र डाक टिकट जारी किया गया।
• 1995 : पोलैंड के अन्वेषक मारके कार्मिस्की एक ही वर्ष में उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर झंडा फहराने वाले पहले व्यक्ति बने।
• 1984 : राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में जीत मिली।
• 1976 : अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
• 1974 : पाकिस्तान में 6.3 तीव्रता के भूकंप में 5200 मरे।
• 1966 : चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।
• 1957 : सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
• 1950 : द पीक डिस्ट्रिक्ट ब्रिटेन का पहला राष्ट्रीय पार्क बना।
• 1942 : रॉबर्ट सुलिवन पहले पायलट बने, जिन्होंने अटलांटिक महासागर के ऊपर सौ बार उड़ानें भरीं।
• 1928 : कोलकाता में पहली बार बोलती फ़िल्म मेलोडी ऑफ लव प्रदर्शित हुई।
• 1926 : इंपीरियल एयरवेज ने भारत और इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरू की।
• 1908 : इटली के मेसिना में भूकंप से करीब 80 लोग मारे गए।
• 1906 : दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर ने अपना दूसरा उदारवादी संविधान अंगीकार किया।
• 1896 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में पहली बार वंदे मातरम् गाया गया।
• 1885 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन बंबई में हुआ, जिसमें 72 प्रतिनिधि शामिल हुए।
• 1836 : स्पेन ने मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
• 1767 : किंग ताकसिन थाईलैंड के राजा बने और उन्होंने थोनबुरी को अपनी राजधानी बनाया।
• 1668 : मराठा शासक शिवाजी के पुत्र संभाजी भोसले की मुग़ल शासक औरंगजेब द्वारा कैद करके यातना देने के कारण मौत हो गई।

… तो ये हैं अट्ठाइस दिसंबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *