TODAY HISTORY | जब बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने वन्दे मातरम् गीत की रचना की

7 नवंबर | आज का इतिहास

हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।

7 नवंबर को जन्मीं हस्तियां

• 1832 : प्रसिद्ध राजनीतिक कार्यकर्ता पंडित विश्वंभर नाथ
• 1858 : स्वतन्त्रता सेनानी, शिक्षक, पत्रकार बिपिन चन्द्र पाल
• 1888 : वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रामन
• 1900 : प्रमुख किसान नेता व सांसद एन.जी. रंगा
• 1954 : दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के सुपर स्टार अभिनेता कमल हासन
• 1936 : प्रसिद्ध भारतीय कवि एवं साहित्यकार चंद्रकांत देवताले

7 नवंबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि

• 1862 : मुग़ल साम्राज्य के अंतिम बादशाह बहादुर शाह ज़फ़र
• 1923 : भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता अश्विनी कुमार दत्त
• 1978 : भारत के एक प्रमुख चिकित्सक और देश सेवक जीवराज मेहता
• 1972 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता व केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री आर. शंकर
• 2000 : भारत में हरित क्रांति के जनक सी. सुब्रह्मण्यम
• 2000 : पद्म भूषण से सम्मानित भारत की समाज सेविका तारा चेरियन
• 2015 : भारतीय निर्देशक और कवि बप्पादित्य बंदोपाध्याय

7 नवंबर के उत्सव और दिवस

• अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रास दिवस (सप्ताह)
• शिशु सुरक्षा दिवस
• महान अक्तूबर क्रान्ति दिवस
• कैंसर जागरुकता दिवस

थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं

• 1862 : मुग़ल सल्तनत के अंतिम शासक बहादुर शाह द्वितीय की रंगून में मौत।
• 1876 : बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने बंगाल के कांतल पाडा नामक गाँव में वन्दे मातरम् गीत की रचना की।
• 1917 : रूस में सफल बोल्शेविक क्रांति हुई।
• 1951 : जार्डन में संविधान पारित किया गया।
• 1968 : तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
• 1996 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मार्स ग्लोबल सर्वेयर का प्रक्षेपण किया।
• 1998 : अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भारत और पाकिस्तान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की।
• 1998 : दुनिया का सबसे बुजर्ग अंतरिक्षयात्री जॉन ग्लेन धरती पर सुरक्षित लौटा।
• 2000 : अमेरिकी राष्ट्रपति पद हेतु मतदान सम्पन्न।
• 2002 : अमेरिकी सीनेट के लिए हुए चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत मिला।
• 2002 : आयरलैंड के रिचर्ड डोनोवाल 12वीं हिमालय रन एंड ट्रेक स्पर्धा में पुरुष वर्ग के चैम्पियन बने।
• 2002 : ईरान ने अमेरिकी उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया।
• 2003 : अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने गर्भपात पर रोक सम्बन्धी विधेयक पर हस्ताक्षर किया।
• 2003 : राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा वापस ली।
• 2006 : भारत और आसियान विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास के लिए एक फ़ंड बनाने पर सहमत हुए।
• 2008 : बिहार के जनतादल (यूनाइटेड) के लोकसभा सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
• 2008 : कश्मीर के प्रसिद्ध कवि रहमान राही को ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया गया।
• 2012 : ग्वाटेमाला में भूकंप से 52 की मौत।

… तो ये हैं सात नवंबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *