65वें में किरण खेर

आवाज़ और अदायगी के साथ बेबाकपन है जिनकी पहचान, वो हैं किरण खेर। मशहूर अभिनेत्री और चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर का आज है हैप्पी वाला 65वां बर्थडे। तो आइए उनकी ज़िंदगी की कुछ ख़ास बातें आपके साथ शेयर करती हूं। बोले तो वो बातें जो आपके लिए जाननी हैं बेहद ज़रुरी।

• 14 जून 1955 को पंजाब में हुआ किरण का जन्म। चंडीगढ़ के इंडियन थियेटर ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी से उन्होंने ग्रेजुएशन किया।

• किरण खेर की पहली शादी उद्योगपति गौतम बेरी के साथ हुई, पर ये शादी ज्यादा दिन चली नहीं और जल्द ही दोनों का तलाक हो गया।

• 1985 में किरण खेर और मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने शादी कर ली।

• पहले पति से किरण खेर का एक बेटा है जिसका नाम सिकंदर खेर है।

• किरण खेर ने भ्रूण हत्या के खिलाफ चलाए गए अभियान में अहम भूमिका निभाई। वे सामाजिक कार्यों में सजग भूमिका निभाती हैं।

• कैंसर के खिलाफ चले अभियान ‘रोको कैंसर’ से भी वे जुड़ी रहीं।

• साल 2009 में किरण खेर बीजेपी के साथ जुड़ीं।

• किरण खेर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1983 में आई पंजाबी फिल्म ‘आसरा प्यार दा’ से की।

• 1996 में अमरीश पुरी के साथ वे सरदारी बेगम में नज़र आईं।

• साल 2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास ने उन्हें बड़े परदे पर एक अलग पहचान दिलायी।

• देवदास के बाद बतौर मां किरण खेर ने कई फिल्मों में एक्टिंग की जिसे काफी सराहा गया।

• सरदारी बेगम के लिए 1997 में उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

• ऋतुपर्णो घोष की बंगाली फिल्म बैरीवाली के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया

• इसके अलावा भी किरण खेर ने बड़े और छोटे दोनों परदों पर अपने दमदार अभिनय के लिए कई खिताब जीते।

• किरण खेर ने छोटे पर्दे के कई शोज़ में काम किया जिनमें प्रतिमा, गुब्बारे और इसी बहाने शामिल हैं। इसके अलावा वो कलर्स के शो इंडियाज़ गॉट टैलेंट में जज के रुप में भी नज़र आईं।

• किरण खेर अक्सर बड़ी बिंदी और चौड़े बॉर्डर वाली साड़ी में नज़र आती हैं। जो उन पर काफी जंचती है।

… तो कुल मिलाकर किरण खेर का किरदार कुछ ऐसा है कि हर दिल पर अपना छाप छोड़ता है। तो आज उनके स्पेशल वाले डे पर टीम Unbiased India की तरफ से हैप्पी वाला बर्थडे किरण जी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *