ऐसा देश है अपना | जानिए अपने ही देश के बारे में ख़ास बातें

अनेकता में एकता के तमाम रंगों को जिसने सहेज कर रखा है वही तो है हमारा देश भारत। जिसके कणकण में वीर गाथाएं छिपी हैं वही तो है हमारा देश भारत। और जिसके बारे में लिखने बैठो तो बस लिखते जाओ और शब्द कम पड़ जाएं वही तो हमारा देश भारत। तो आइए आपको अपने देश के बारे में कुछ जानी और बहुत सारी अनजानी बातें बताते हैं।

  • क्या आप जानते हैं कि स्विटजरलैंड में 26 मई विज्ञान दिवस के रुप में क्यों मनाया जाता है? क्योंकि इसी दिन हमारे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने स्विटजरलैंड की यात्रा की थी।
  • भारत विश्व का सबसे बड़ा आयातक देश है। इसके बावजूद हमने कभी किसी पर पहले हमला नहीं किया। पर जिसने किया उसे बख्शा भी नहीं।
  • भारतीय रेलवे ने 13 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया है। ये आंकड़ा कई देशों की जनसंख्या से भी ज्यादा है।
  • ऑस्कर विजेता हॉलीवुड एक्टर बेन किंग्सले को तो हम सभी जानते हैं, पर जो बात बहुत सारे लोग नहीं जानते वो ये है कि वो भारतीय मूल के हैं और उनका जन्म के समय रखा गया नाम है कृष्णा पंडित भानजी।
  • हमारे यहां के ज़ायकों की कायल पूरी दुनिया है। यही वजह है कि विश्व के 70 फीसदी मसालों का आयात भारत से किया जाता है।
  • विश्व का पहला ग्रेनाइट मंदिर ब्रह्मदेश्वर मंदिर तमिलनाडु में है। 5 साल में बनकर पूरा तैयार हुआ ये मंदिर एक हजार साल पुराना है और इसे 11वीं शताब्दी में बनाया गया था।
  • भारत में डॉलफिन को पकड़ने पर रोक है।
  • सुपर कंप्यूटर बनाने में अमेरिका और जापान के बाद भारत को तीसरा स्थान हासिल है।
  • KFC ने पहली बार अपने मेन्यू में शाकाहारी खाने को भारतीयों के लिए ही शामिल किया था।
  • पिज्ज़ाहट ने अपना पहला वेजिटेरियन रेस्टोरेंट भारत में खोला।
  • मैक्डोनॉल्ड ने अपना पहला शाकाहारी रेस्टोरेंट भारत में खोला।
  • मार्शल आर्ट्स सबसे पहले हमारे भारत में ही बनाया गया था।
  • चलते चलते एक और दिलचस्प बात, वो ये कि दुनिया का सबसे बड़ा परिवार भारत में ही रहता है, जिसमें एक आदमी अपनी 39 पत्नियों और 94 बच्चों के साथ रहता है।

कैसी लगी आपको आज की सैर। अरे, हम अइसहीं थोड़ी न कहते हैं कि अपने भारत की सैर कराएंगे। एकदमे चकाचक जानकारी आप लोगों के लिए लाएंगे। आप लोग बस पढ़ते रहिए UNBIASED INDIA, सच से सरोकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *