TOP 10 | JEE—NEET को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, तय समय पर होंगी परीक्षाएं

4 सितंबर 2020 | आज की सुर्खियां | Top News of 4rth September 2020

  1. JEE और NEET की परीक्षाएं नहीं टलेंगी, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की 6 राज्यों की याचिकाएं।
  2. चुनाव आयोग का एलान, 29 नवंबर से पहले हो जाएंगे बिहार चुनाव।
  3. रेप के आरोपी सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति को हाई कोर्ट से मिली तीन महीने की राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मंज़ूर की ज़मानत याचिका।
  4. अभिनेत्री रिया चक्रबर्ती के भाई शोविक के पैडलर से ड्रग खरीदने की पुष्टि, NCB ने की पूछताछ।
  5. क्रिकेटर सुरेश रैना के बाद हरभजन सिंह भी IPL टूर्नामेंट से हटे, CSK के दो खिलाड़ियों समेत 11 स्टाफ मेंबर पहले ही कोरोना पॉजिटिव।
  6. अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि 9 सितंबर को मुंबई आऊंगी। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले। शिव सेना नेता संजय राउत का पलटवार, बोले- मुंबई मराठी मानुष के बाप की, महाराष्ट्र के दुश्मनों को करेंगे ख़त्म।
  7. यूपी में ग़ाज़ीपुर प्रशासन के डर से दबंग मुख्तार अंसारी की पत्नी ने खुद ही अवैध निर्माण गिरवा दिया। प्रशासन की तरफ से एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया गया था।
  8. यूपी के बदायूं में दस दिनों की जगह सिर्फ चार दिनों की छुट्टी मिलने पर सिपाही ने SSI को गोली मारने के बाद खुद को भी मारी गोली। दोनों की हालत गंभीर, बरेली रेफर।
  9. राज्यसभा चुनाव — सैय्यद जफर इस्लाम निर्विरोध निर्वाचित, भाजपा के सातवें मुस्लिम सांसद।
  10. यूएस ओपन 2020 में 24वां ग्रैंड स्लैम ख़िलाब जीतने के करीब सेरेना, आसान जीत के साथ सेरेना विलियम्स ने की तीसरे दौर में एंट्री।

कुछ और खबरें…

  • गैंगस्टर विकास दुबे के सहयोगी रहे जय वाजपेयी के तीन भाइयों ने किया सरेंडर।
  • Pok से मुंबई की तुलना के बाद बॉलीवुड के निशाने पर कंगना, रेणुका शहाणे ने बताया घटिया तो उर्मिला बोलीं- सिर्फ अहसान फरामोश ही ऐसा कर सकते हैं।
  • तमिलनाडु के कुड्डालोर ज़िले की पटाखा फैक्टरी में आग, मालिक समेत सात लोगों की मौत।
  • बारामुला में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर।
  • कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का केंद्र सरकार पर ज़ुबानी वार, बोले- ‘अबकी बार, गरीबों पर वार। हार्ड वर्क और फ्रॉड वर्क में यही अंतर है। मोदीजी नचाये मोर, मस्त हैं चोर, गरीब के हाथ कटोरा, देश गया किस ओर?’
  • बिहार चुनाव को लेकर पप्पू यादव का ऐलान, तीन साल में विकास कर बिहार को एशिया में नंबर एक बनाएंगे।
  • केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और बिहार के आरा से सांसद आरके सिंह ने कहा कि इसमें किसी को शक नहीं होना चाहिए कि भाजपा बिहार में अपने दम पर सरकार बना सकती है। जदयू के साथ उनकी साल 1996 से ही साझेदारी है और वे लोग नहीं चाहते हैं कि यह टूटे और ना ही जेडीयू ऐसा चाहती है।
  • नोटबंदी पर वार करते राहुल गांधी ने Video किया जारी, बोले – मोदी जी का भारत ‘मज़दूर-किसान-छोटा व्यापारी’ मुक्त भारत।
  • दिल्ली से सटे सोनीपत के मुरथल (Murthal) के ढाबों पर बड़ी संख्या में कोरोना वायरस के मरीज़ मिल मिल रहे हैं। 75 कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित निकलने पर ढाबों को सील कर दिया गया है। मुरथल के दो जाने-माने ढाबों में कम से कम 10,000 लोगों के आने की आशंका है।
  • CBSE ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, सितंबर अंत तक हो सकती हैं 10वीं 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं, बढ़ाएं जाएंगे परीक्षा केंद्र।
  • हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का दावा- राज्य की आठ फीसदी आबादी में एन्टी बॉडी विकसित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *