वो 21 मई का दिन था

वो दिन भी हर दिन की तरह ही था। लेकिन उस दिन कुछ ऐसा घटा जिसने 21 मई 1991 को इतिहास के पन्नों में काले अध्याय के तौर पर जोड़ दिया। लिट्टे उग्रवादियों ने आत्मघाती हमले में प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी थी।

1991 के उस स्याह मंज़र के ठीक तीन साल बाद यानी 21 मई 1994 को कुछ ऐसा हुआ जिसने देश के दामन में कई सितारे लगा दिए। इसी दिन मनीला में संपन्न 43वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सुष्मिता सेन ने खिताब अपने नाम किया।

इसके अलावा भी साल दर साल 21 मई ने अपने साथ कुछ घटनाओं के पन्ने जोड़े, जिनमें से कुछ हम आपके लिए लेकर आए हैं।

  • 1502- दक्षिण अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना द्वीप की खोज।
  • 1819- न्यूयॉर्क की सड़कों पर पहली बार साइकिल दिखी, जिसे स्विफ्ट वॉकर कहा जाता है।
  • 1840- न्यूजीलैंड ब्रिटेन का उपनिवेश घोषित हुआ।
  • 1881- अमेरिका में रेड क्रॉस की स्थापना हुई।
  • 1904- पैरिस में फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा की स्थापना।
  • 1929- कोलकाता और बैंगलुरु के बीच पहली कार्गो सेवा शुरु।

इस आर्टिकल पर अपनी राय ज़रुर दें और पसंद आए तो अपने दोस्तों के साझा ज़रुर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *