आज Google Day है, चाहो तो गूगल कर लो…

दुनिया के किसी भी कोने से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी हो, अगर हासिल करनी है तो सबसे पहले हम गूगल ही करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि आज सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल के लिए है बेहद ख़ास दिन। क्योंकि आज ही यानी 4 सितंबर 1998 को गूगल एक कंपनी के तौर पर रजिस्टर किया गया था।

… तो आइए आज आपको गूगल डे के मौके पर गूगल से जुड़ी कुछ ख़ास जानकारियां देते हैं जिन्हें हम आपके लिए गूगल करके ही लाए हैं।

• गूगल की शुरुआत 1996 में रिसर्च परियोजना के दौरान कैलीफोर्निया में लैरी पेज़ और सर्गेई ब्रिन ने की थी।
• गूगल बतौर कंपनी 4 सितंबर 1998 को रजिस्टर की गई।
• google.com डोमेन का रजिस्ट्रेशन 15 सितंबर 1995 को किया गया था। उस वक्त एक इन्वेस्टर ने एक लाख डॉलर का इन्वेस्ट किया।
• गूगल 150 से ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध है।
• बदलते वक्त के साथ गूगल ने सर्च इंजन से अलग और भी कई टूल्स विकसित किए हैं।
• शुरुआत में गूगल के पास सिर्फ आठ कर्मचारी थे।
• 2001 में गूगल ने अपना पहला इंटरनेशनल ऑफिस टोक्यो में खोला।
• 2005 से गूगल ने नए टूल लॉंन्च करने शुरु किए।
• आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर काम करने वाली गूगल हर दिन नए प्रयोग के साथ आगे बढ़ रही है।
• आज गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम से लेकर मोबाइल डिवाइस तक सब कुछ बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *