Arjun Kapoor | हुआ छोकरा जवां रे

इशकज़ादे के परमा चौहान से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले अर्जुन कपूर का आज हैप्पी वाला बर्थडे है। 26 जून 1985 को मुंबई में जन्मे अर्जुन कपूर अपनी एक्टिंग के साथ साथ आजकल मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी ख़ासी चर्चा में हैं। 

तो आइए उनके बर्थडे पर जानते हैं उनकी लाइफ के कुछ सीन अनसीन कट्स।

  • अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में बतौर सहायक निर्देशक कदम रखा। कल हो न हो, सलाम-ए-इश्क में उन्होंने बतौर सहायक निर्देशक काम किया।
  • नो एंट्री और वांटेड में उन्होंने सहयोगी निर्माता के तौर पर काम किया।
  • बतौर एक्टर अर्जुन कपूर की पहली फिल्म इशकज़ादे थी। जिसमें उनके साथ परिणिती चोपड़ा नज़र आईं। इस फिल्म में उन्हें काफी पसंद किया गया।
  • इशकज़ादे के लिए अर्जुन को कई अवॉर्ड्स भी मिले।
  • फिल्मों में आने से पहले अर्जुन का वज़न काफी ज्यादा था। अपने 140 किलो के वेट को घटाने के लिए सलमान से उन्होंने स्पेशल टिप्स लिए।
  • अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर ने उनकी मां मोना कपूर को तलाक देकर बॉलीवुड डिवा श्रीदेवी से शादी की थी। इसका उन पर ख़ासा असर पड़ा। जिसके बाद उन्होंने लोगों से दूरी बनानी शुरु कर दी। वो बताते हैं कि स्कूल में जब उनसे उनके पिता की दूसरी शादी के बारे में पूछा जाता था तो उन्हे समझ नहीं आता था कि वो क्या जवाब दें।
  • अर्जुन ने अपने दाएं हाथ की कलाई पर मां के नाम का टैटू बनवाया हुआ है।
  • अर्जुन की पहली फिल्म इशकज़ादे के रीलीज़ से पहले ही कैंसर से जूझ रहीं उनकी मां मोना कपूर की मौत ने उन्हें तोड़कर रख दिया।
  • कहते हैं कि अर्जुन, श्रीदेवी से काफी नाराज़ रहते थे लेकिन श्रीदेवी की मौत के बाद वो खुशी और जाह्नवी का बहुत ख्याल रखते हैं और दोनों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं।
  • सुशांत सिंह की मौत के बाद चेतन भगत का एक ट्विट सामने आया है, जिसमें उन्होंने हाफ गर्लफ्रेंड में सुशांत को लेने की बात कही थी। इस ट्विट के सामने आने के बाद से अर्जुन को काफी ट्रोल किया जा रहा है।
  • अर्जुन अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरते रहे हैं। उन्होंने अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा से पहले प्यार और फिर शादी की बात कहकर सभी को हैरान कर दिया। अर्जुन और मलाइका जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
अर्जुन कपूर ने बहुत कम समय में बी टाउन में अपनी एक ख़ास जगह बनाई है। एक्टिंग में दमदार इस कलाकार को Team Unbiased India की तरफ से हैप्पी वाला बर्थडे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *